facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

दुनिया के लिए खतरे की घंटी ! चीन ने रक्षा बजट में वृद्धि के संकेत दिये

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 4:41 PM IST
China

चीन ने अपने वार्षिक संसद सत्र से पहले ‘जटिल सुरक्षा चुनौतियों’ का हवाला देते हुए शनिवार को अपना रक्षा बजट बढ़ाने का संकेत दिया। संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री ली कचियांग के उत्तराधिकारी के नाम समेत नये मंत्रियों की जानकारी सामने आ सकती है।

शीर्ष सलाहकार निकाय ‘चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कन्सलटेटिव कॉन्फ्रेंस’ (CPPCC) की बैठक के साथ ही शनिवार को चीनी संसद का बजट सत्र शुरू हुआ। वहीं, राष्ट्रीय विधायिका ‘नेशनल पीपुल्स कांग्रेस‘ (NPC) की बैठक रविवार से शुरू होगी।

सप्ताह भर से अधिक समय तक चलने वाले सत्रों में 5,000 से अधिक प्रतिनिधि और सलाहकार भाग लेंगे, जिसके दौरान चीन औपचारिक रूप से अपने नए मंत्रिमंडल और शीर्ष आधिकारिक नेतृत्व की घोषणा करेगा। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान चीनी प्रधानमंत्री ली के उत्तराधिकारी के तौर पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग के करीबी ली कियांग का नाम घोषित किया जा सकता है।

राष्ट्रपति शी (69) को छोड़कर सभी शीर्ष नेताओं को हर 10 साल में नेतृत्वकारी टीम बदलने की परंपरा के तहत बदला जाएगा। NPC के सत्र की शुरुआत से पहले प्रवक्ता वांग चाओ ने देश के रक्षा बजट में वृद्धि का संकेत दिया, जो पिछले साल 7.1 प्रतिशत की वृद्धि के बाद कुल 230 अरब डॉलर था।

अमेरिका का रक्षा बजट 777.1 अरब डॉलर है, जिसके बाद चीन का रक्षा बजट दूसरा सबसे बड़ा रक्षा खर्च है। वांग ने बजट की राशि का खुलासा नहीं करते हुए कहा कि रविवार को NPC में औपचारिक रूप से इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement