facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

भारत-ब्रिटेन के बीच नवें दौर की व्यापार वार्ता 24 अप्रैल से

Advertisement
Last Updated- April 13, 2023 | 11:27 PM IST
piyush goyal
BS

वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच नवें दौर की व्यापार वार्ता 24 से 28 अप्रैल के बीच होगी।

इस वार्ता में 26 नीतिगत अध्याय हैं, जिनमें 13 अध्यायों पर नजदीकी बन पाई है। पिछले महीने नई दिल्ली में आठवें दौर की बातचीत पूरी हुई थी। दोनों देशों के व्यापार मंत्रियों के बीच मार्च में बैठक भी हुई थी, जिससे भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौते से जुड़ी वार्ता की प्रगति की समीक्षा की जा सके।

सरकार के अधिकारियों ने कहा कि एक अलग समझौते के रूप में द्विपक्षीय निवेश समझौते के लिए भी बातचीत चल रही है। इसे भी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के साथ पूरा किया जाएगा।

इस सप्ताह की शुरुआत में भारत ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि भारत और ब्रिटेन की व्यापार वार्ता हाल में लंदन में भारतीय दूतावास पर खालिस्तान समर्थकों के हमले के कारण रुक गई है।

ब्रिटिश मीडिया में खबरें आई थीं कि भारत ने मुक्त व्यापार समझौते पर ब्रिटेन के साथ बातचीत बंद कर दी हैं, क्योंकि भारत उन समूहों पर कार्रवाई चाहता है, जिन्होंने लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग पर पिछले महीने हमला किया था।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement