Skip to content
  गुरूवार 30 मार्च 2023
Trending
March 30, 2023JEE Main Admit Card 2023 Date: फेक न्यूज का शिकार होने से बचें, कैंडिडेट्स फौरन करें चेक, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड !March 30, 2023IPL 2023: RCB फैंस के लिए बुरी खबर! ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मुकाबलेMarch 30, 2023PM मोदी भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगेMarch 30, 2023SSC GD Result 2023: आने वाला है एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट, इतने अंक पाने वाले देंगे फिजिकलMarch 30, 2023केंद्र ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को दिया आदेश, शेयर बाजार से संबंधित लेनदेन का दें विवरणMarch 30, 2023कर्ज देने वाले चाइनीज ऐप से जुड़े खातों के 106 करोड़ रुपये जब्तः EDMarch 30, 2023नोएडा में Adani Group के अंडर कंस्ट्रक्शन डेटा सेंटर में आगMarch 30, 2023Old Vehicles In Delhi: दिल्ली में पुराने वाहनों को कबाड़ में भेजने का अभियान शुरूMarch 30, 2023COVID-19 Update: देश में कोरोना के मामलों में आया बड़ा उछाल, 3,016 नए मामले, रहें सावधानMarch 30, 2023US के निवेशकों के साथ Adani Group की बैठक, निजी तौर पर बॉन्ड लाने की कोशिश में अदाणी समूह
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  अंतरराष्ट्रीय  11 घंटे की झड़प में 54 पुलिसकर्मी सहित 60 लोग घायल; नजरबंद इमरान खान को सता रहा हत्या और अपहरण का डर
अंतरराष्ट्रीयअन्य समाचारराजनीति

11 घंटे की झड़प में 54 पुलिसकर्मी सहित 60 लोग घायल; नजरबंद इमरान खान को सता रहा हत्या और अपहरण का डर

भाषा भाषा —March 15, 2023 5:13 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार करने के प्रयास तेज करते हुए उनके आवास के बाहर पाक रेंजर्स के जवानों को तैनात कर दिया।

अधिकारियों ने यह कदम एक दिन पहले इमरान खान के लाहौर स्थित आवास के बाहर हुई हिंसक झड़पों के बाद उठाया है। इन झड़पों में 54 पुलिसकर्मियों सहित 60 से अधिक लोग घायल हो गए।

लाहौर का जमान पार्क क्षेत्र मंगलवार को उस वक्त युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया था जब अपने नेता इमरान खान की तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ उनके समर्थक पुलिसकर्मियों से भिड़ गए थे। भिडंत में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। घायलों को लाहौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने इमरान खान के दर्जनों समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल के सूत्रों के हवाले से मीडिया संस्थान ‘जियो न्यूज’ ने बताया कि मंगलवार दोपहर से जारी झड़पों में कम से कम 54 पुलिसकर्मी और आठ नागरिक घायल हुए हैं। इमरान के समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच रात भर झड़पें होती रहीं।

इस हाई प्रोफाइल इलाके में स्थित अपने आवास में बुधवार को खान नजरबंद रहे, वहीं सरकार ने पुलिसकर्मियों की मदद के लिए रेंजर्स को भेजा है क्योंकि खान को गिरफ्तार करने आई पुलिस की टीम पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के बाद उन्हें पकड़ने के लिए मशक्कत करती दिखी।

तोशाखाना मामले में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद इस्लामाबाद पुलिस बख्तरबंद वाहनों के साथ PTI प्रमुख खान को लाहौर स्थित उनके घर से गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी।

खान (70) पर प्रधानमंत्री रहने के दौरान मिले उपहारों को तोशाखाना से कम दाम पर खरीदने और मुनाफे के लिए बेचने के आरोप हैं। तोशाखाना मामले में खान की गिरफ्तारी के अदालती आदेश के अनुपालन के लिए उनके आवास पहुंची पुलिस ने वहां जमा प्रदर्शनकारियों को पीछे खदेड़ा।

इमरान खान ने अपने आवास से राष्ट्र के नाम एक वीडियो संबोधन में बुधवार को कहा कि उन्होंने सेना से इस ‘तमाशा’ को खत्म करने को कहा है। पाकिस्तान के टेलीविजन चैनलों ने इमरान खान के भाषण का प्रसारण नहीं किया। उनकी पार्टी ने कहा कि मीडिया देश के “शीर्ष नेतृत्व” के आदेश पर भाषण के कवरेज का बहिष्कार कर रहा है।

इमरान ने बांग्लादेश के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ मेरे घर पर कल दोपहर बाद से ही भीषण हमला हो रहा है। रेंजर्स द्वारा ताजा हमला, सेना के खिलाफ सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को खड़ा करना। पीडीएम और पाकिस्तान के दुश्मन यही चाहते हैं। हमने पूर्वी पाकिस्तान त्रासदी से कोई सबक नहीं सीखा है।’’

इमरान खान ने कहा कि उन्होंने जेल जाने के लिए अपना बैग तैयार किया था, लेकिन उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस हिरासत में उनकी जान को खतरा होने के डर से उन्हें आत्मसमर्पण नहीं करने दिया और गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मारे गए पत्रकार अरशद शरीफ, पीटीआई नेता आजम स्वाती और शहबाज गिल के साथ पुलिस हिरासत में जो हुआ उसे देखकर कार्यकर्ताओं को मेरी जान को खतरे का अंदेशा है। उन्हें लगता है कि हिरासत में मुझे प्रताड़ित किया जाएगा और मार दिया जाएगा क्योंकि मेरी जान लेने की कोशिश में शामिल लोग सत्ता में हैं।’’

पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर पुलिस और रेंजर्स के ‘हमले’ की तुलना जम्मू-कश्मीर से करते हुए कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है कि रेंजर्स इस अभियान में कैसे भाग ले रहे हैं। यह पाकिस्तान के लोगों को उसकी सेना के खिलाफ खड़ा करने की साजिश है।’’

इमरान ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान में किसी भी राजनेता के खिलाफ इस तरह के पुलिस हमले और क्रूरता को कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने तोशखाना मामले को पर्याप्त सुरक्षा के साथ अदालत में स्थानांतरित करने के लिए कहा, लेकिन मेरे लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। यह अप्रत्याशित है कि एक पूर्व प्रधानमंत्री को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया गया है और उन पर हमला किया जा रहा है।’’ जैसे ही रेंजर्स और पुलिस ने अपना अभियान तेज किया, पंजाब की कार्यवाहक सरकार ने उम्मीद जताई है कि इमरान खान को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘साफतौर पर ‘गिरफ्तारी’ का दावा महज नाटक है, क्योंकि असली मंशा तो अपहरण और हत्या करने की है। आंसू गैस और पानी की बौछारों के बाद उन्होंने गोलियां चलाईं। मैंने पिछली शाम एक मुचलके पर दस्तखत किया, लेकिन पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) ने इसे मानने से इनकार कर दिया। उनकी मंशा दुर्भावना से प्रेरित है, इसमें कोई संदेह नहीं है।’’

हालात बिगड़ने का अंदेशा होने पर खान सहित पीटीआई के विभिन्न नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमान पार्क में जुटने की अपील की, जहां उन्होंने मानव ढाल का काम किया और खान के आवास और पुलिस के बीच खड़े हो गए। पुलिस कर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन उन्हें प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और PTI कार्यकर्ता वहीं डटे रहे।

खान ने ट्वीट किया, ‘‘कल सुबह से हमारे कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को आंसू गैस, रासायनिक पानी की बौछारों, रबर की गोलियों और पुलिस की गोलियों के हमले का सामना करना पड़ रहा है। अब यहां ‘रेंजर्स’ हैं और उनके साथ लोगों का सीधा टकराव होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तटस्थ होने का दावा करने वाले प्रशासन से मेरा सवाल है कि क्या यही आपकी तटस्थता है कि रेंजर्स का सीधे-सीधे निहत्थे प्रदर्शनकारियों और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेतृत्व से सामना हो रहा है, क्योंकि उनके नेता के खिलाफ एक अवैध वारंट जारी किया गया है और मामला पहले से ही अदालत में है। बदमाशों की यह सरकार उनके नेता का अपहरण और संभवतः उनकी हत्या करने की कोशिश कर रही है?’’

‘बीबीसी उर्दू’ के साथ एक साक्षात्कार में खान ने कहा कि ऐसा लगता है कि सैन्य प्रतिष्ठान द्वारा पीएमएल-एन के सर्वोच्च नेता नवाज शरीफ से किए गए कथित वादे पूरे किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि प्रतिष्ठान और सेना प्रमुख पीडीएम सरकार का समर्थन क्यों कर रहे हैं, जबकि यह सरकारी संस्थान (सेना) की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है।’’

खान ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएल-एन सरकार प्रतिष्ठान की बैसाखियों के बिना एक दिन भी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से संपर्क करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।’’

पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच 11 घंटे से अधिक समय तक झड़प हुई, जो देर रात तक जारी रही। झड़प में कई पुलिस कर्मियों और पीटीआई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।

FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

H-1B visa धारकों के जीवनसाथी अमेरिका में कर सकते हैं नौकरी : यूएस कोर्ट का आदेश

March 30, 2023 10:20 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

विदेशी तेल कंपनियों को लाइसेंस देने के बावजूद श्रीलंका की मदद जारी रखेगा भारत

March 29, 2023 11:59 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

क्रेडिट सुइस डील के साथ Ermotti की UBS में होगी वापसी, संभालेंगे CEO का पद

March 29, 2023 3:35 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस की किसी भी तरह की जीत खतरनाक हो सकती है – जेलेंस्की

March 29, 2023 2:41 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

World Bank ने रूरल वाटर सप्लाई प्रोग्राम के लिए कर्नाटक को 36.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी

March 29, 2023 1:26 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका आने के इच्छुक लोगों के लिए भारत में visa interview की प्रतीक्षा अवधि 60 फीसदी कम हुई

March 29, 2023 12:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में 1,200 करोड़ रुपये निवेश करेगी जिंदल स्टेनलेस, बढ़ेगी निकल की उपलब्धता

March 28, 2023 9:39 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

बहुपक्षीय संस्थानों के सुधार पर जी-20 की समिति बनी

March 28, 2023 8:02 PM IST
आपका पैसा

PFRDA के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी

March 28, 2023 6:36 PM IST
अन्य समाचार

Meta का भारत को लेकर बेहद रोमांचित, आशावादी नजरियाः संध्या देवनाथन

March 28, 2023 6:05 PM IST

Trending Topics


  • Happy Ram Navami 2023
  • Stock Market Today
  • Karvy | SEBI
  • Karnataka Election Schedule 2023
  • COVID-19 Update
  • H-1B visa
  • Air India
  • Adani Group

सबकी नजर


JEE Main Admit Card 2023 Date: फेक न्यूज का शिकार होने से बचें, कैंडिडेट्स फौरन करें चेक, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड !

March 30, 2023 1:10 PM IST

IPL 2023: RCB फैंस के लिए बुरी खबर! ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मुकाबले

March 30, 2023 12:56 PM IST

PM मोदी भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

March 30, 2023 12:36 PM IST

SSC GD Result 2023: आने वाला है एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट, इतने अंक पाने वाले देंगे फिजिकल

March 30, 2023 12:13 PM IST

केंद्र ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को दिया आदेश, शेयर बाजार से संबंधित लेनदेन का दें विवरण

March 30, 2023 12:01 PM IST

Latest News


  • JEE Main Admit Card 2023 Date: फेक न्यूज का शिकार होने से बचें, कैंडिडेट्स फौरन करें चेक, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड !
    by बीएस वेब टीम
    March 30, 2023
  • IPL 2023: RCB फैंस के लिए बुरी खबर! ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मुकाबले
    by भाषा
    March 30, 2023
  • PM मोदी भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे
    by भाषा
    March 30, 2023
  • SSC GD Result 2023: आने वाला है एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट, इतने अंक पाने वाले देंगे फिजिकल
    by बीएस वेब टीम
    March 30, 2023
  • केंद्र ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को दिया आदेश, शेयर बाजार से संबंधित लेनदेन का दें विवरण
    by भाषा
    March 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57960.09 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57960
3460.6%
निफ्टी57960
3460%
सीएनएक्स 50014346
1340.94%
रुपया-डॉलर82.23
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Suzlon Energy7.9512.29
NBCC34.8411.92
Cochin Shipyard459.3010.36
Macrotech Devel.865.809.98
UCO Bank24.558.92
Adani Enterp.1741.658.75
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
NBCC35.2513.34
Suzlon Energy7.9512.77
Macrotech Devel.866.509.98
Cochin Shipyard459.009.95
UCO Bank24.558.87
Adani Enterp.1740.408.72
आगे पढ़े  

# TRENDING

Happy Ram Navami 2023Stock Market TodayKarvy | SEBIKarnataka Election Schedule 2023COVID-19 UpdateH-1B visaAir IndiaAdani Group
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us