facebookmetapixel
Advertisement
इंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाब

नेपाल से लापता विमान में 4 भारतीय

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:37 PM IST

नेपाल के पर्यटन शहर पोखरा से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए स्थानीय विमानन कंपनी के एक छोटे विमान में मुंबई के रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों समेत 22 लोग के साथ क्या हुआ है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विमानन कंपनी तारा एयर के एक प्रवक्ता ने बताया कि ट्विन ओट्टर 9एन-एईटी विमान ने पोखरा से पूर्वाह्न करीब 10 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन 15 मिनट बाद ही उसका नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूट गया। ‘द राइजिंग नेपाल’ अखबार की खबर के मुताबिक नेपाली सेना के मेजर जनरल बाबूराम श्रेष्ठ ने रविवार शाम को बताया कि विमान का पता लगा लिया गया है। उन्होंने बताया कि विमान को मुस्तांग जिले के थासांग ग्रामीण नगरपालिका के ऊपरी लरीकोटा के लनिंगचोगला इलाके में जलते हुए देखा गया है।
अखबार के मुताबिक, विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का क्या हुआ, इसकी जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है। प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि विमान में चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली यात्रियों के अलावा चालक दल के तीन नेपाली सदस्य सवार थे।
विमानन कंपनी ने यात्रियों की सूची जारी की है, जिसमें भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, उनकी पत्नी वैभवी बांडेकर (त्रिपाठी) और उनके बच्चों धनुष त्रिपाठी तथा ऋतिका त्रिपाठी के रूप में की गई है। यह परिवार मौजूदा समय में मुंबई के नजदीक ठाणे में रहता है।
नेपाल में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, तारा एयर उड़ान संख्या 9एनएईटी ने आज पूर्वाह्न 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा से उड़ान भरी थी। इसमें चार भारतीयों समेत 22 लोग सवार थे। यह विमान लापता हो गया है। तलाश और बचाव अभियान जारी है। दूतावास उनके परिवारों के संपर्क में है। माय रिपब्लिका समाचार पत्र ने पोखरा हवाई अड्डे के सूचना अधिकारी देव राज अधिकारी के हवाले से बताया कि चालक दल के सदस्यों का नेतृत्व कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे कर रहे थे। उत्सव पोखरेल सह चालक और किसमी थापा विमान परिचारिका के रूप में विमान के चालक दल में शामिल थे।    

Advertisement
First Published - May 30, 2022 | 12:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement