facebookmetapixel
Advertisement
शिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब; SMID कैप में भी गिरावटबिहारी लाल इंजीनियरिंग शेयर की धमाकेदार लिस्टिंग! 285 रुपये के भाव से 460 रुपये पर पहुंचा, 61% का प्रीमियमStocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगे

पाकिस्तान: सड़क हादसे में 28 लोगों की मौत

Advertisement

तुर्बत से क्वेटा जा रही बस बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से लगभग 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास गड्ढे में गिर गई।

Last Updated- May 29, 2024 | 8:32 PM IST
खैबर-पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए, Pakistan: Six Chinese citizens killed in suicide attack in Khyber-Pakhtunkhwa

पाकिस्तान में बुधवार को सुदूर बलूचिस्तान प्रांत में एक यात्री बस के सड़क से फिसलकर खड्ड में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। तुर्बत से क्वेटा जा रही बस बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से लगभग 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास गड्ढे में गिर गई।

सहायक आयुक्त (एसी) इस्माइल मेंगल ने पुष्टि की कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 अन्य ने अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मेंगल ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि मोड़ पर यात्री बस का एक टायर फट जाने से चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया था।”

पहले की खबरों में कहा गया था कि दुर्घटना चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुई थी। मेंगल ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है क्योंकि बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हालांकि संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर है। घायलों में से नौ की हालत गंभीर है और उन्हें खुजदार स्थित संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान सेना से अनुरोध किया गया कि वह गंभीर हालत में चार अन्य यात्रियों को हेलीकॉप्टर के जरिए क्वेटा ले जाए ताकि उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जा सके। मेंगल के अनुसार अधिकांश मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों की सहायता करने का भी निर्देश दिया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस भीषण हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 8:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement