facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Gems and Jewellery Exports: रत्न-आभूषण निर्यात को ट्रंप टैरिफ से चपत, एक्सपोर्ट 76.7% घटा

Advertisement

स्वर्ण आभूषण और अन्य बहुमूल्य धातुओं के निर्यात में भी 71.1 फीसदी की आई गिरावट

Last Updated- November 02, 2025 | 10:20 PM IST
Gold and Silver Price today

अमेरिका द्वारा भारत के ज्यादातर निर्यात पर 50 फीसदी का उच्च शुल्क लगाए जाने की वजह से सितंबर महीने में अमेरिका भेजे जाने वाले रत्न और आभूषणों के निर्यात पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। वाणिज्य विभाग द्वारा जारी अलग-अलग आंकड़ों के अनुसार सितंबर में अमेरिका को मोती, कीमती और अर्ध-कीमती रत्नों का निर्यात 76.7 फीसदी घट गया जबकि सोने और अन्य कीमती धातुओं के आभूषणों के निर्यात में 71.1 फीसदी की गिरावट आई।

सितंबर में सूती कपड़ों का निर्यात 36.2 फीसदी, समुद्री उत्पाद में 26.9 फीसदी, डेरी के लिए औद्योगिक मशीनरी में 28.1 फीसदी, रेडीमेड परिधान में 25 फीसदी, ड्रग फॉर्मूलेशन में 16.4 फीसदी और वाहन कलपुर्जों के निर्यात में भी 12 फीसदी की गिरावट आई है।

भारत से कुल कीमती रत्नों के निर्यात में अमेरिकी बाजार की हिस्सेदारी 37 फीसदी और सोने के आभूषणों के निर्यात में 28 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी तरह ड्रग फॉर्मूलेशन के कुल निर्यात में करीब 40 फीसदी माल अमेरिका भेजा जाता है और रेडिमेड परिधान के कुल निर्यात में अमेरिकी बाजार की हिस्सेदारी 34 फीसदी है। इसी तरह भारत के समुद्री उत्पाद के कुल निर्यात में अमेरिका की 36 फीसदी और वाहन कलपुर्जों में 22 फीसदी की महत्त्वपूर्ण हिस्सेदारी है।

भारत के निर्यात पर 25 फीसदी का जवाबी अमेरिकी शुल्क 5 अगस्त से लागू हो गया जबकि रूस से तेल की खरीद के जवाब में भारतीय वस्तुओं पर लगाया गया अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क 27 अगस्त से प्रभावी हुआ है, जिससे अमेरिका में भारतीय निर्यात पर कुल शुल्क 50 फीसदी हो गया है।

सितंबर में भारत से अमेरिका को होने वाला कुल निर्यात 11.9 फीसदी घटकर 5.5 अरब डॉलर रह गया। मई में निर्यात में गिरावट शुरू होने से पहले यह 8.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। हालांकि सितंबर में दूरसंचार उपकरणों का निर्यात 218.9 फीसदी, इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों का निर्यात 38.2 फीसदी और पेट्रोलियम उत्पाद का निर्यात 26.5 फीसदी बढ़ा था।

देश के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी है। निर्यात में विविधता लाने के भारत के प्रयासों के बावजूद पिछले 14 वर्षों में निर्यात के लिए अमेरिका पर निर्भरता बढ़ी है। वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 1998-99 में 21.7 फीसदी के उच्च स्तर पर थी जो 2010-11 में घटकर 10.1 फीसदी रह गई थी। भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार करार पर बातचीत कर रहे हैं। दोनों देशों ने साल के अंत तक व्यापार समझौता करने का लक्ष्य रखा है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता उन्नत चरण में है। उन्होंने कहा, ‘महत्त्वपूर्ण बात यह नहीं है कि शुल्क कितना होगा ब​ल्कि भारत को अपने प्रतिद्वंद्वियों पर तुलनात्मक लाभ क्या होगा, वह देखने वाली बात होगी। शुल्क का भुगतान भारतीय नहीं बल्कि अमेरिकी करते हैं। इसलिए बातचीत हमेशा उस प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को खोजने के लिए होती है जो हमें व्यापार बढ़ाने में मदद करेगी।’

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने 18 अक्टूबर को बताया कि अमेरिका, भारत के मौजूदा बाजार उदारीकरण प्रस्ताव को देखते हुए प्रस्तावित व्यापार समझौते के तहत मौजूदा 50 फीसदी शुल्क को क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धियों पर लागू शुल्क से नीचे लाकर भारत को शुल्क का लाभ देने के लिए अनिच्छुक रहा है।

Advertisement
First Published - November 2, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement