facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

महाराष्ट्र में सफर करना हुआ महंगा; बस, टैक्सी और ऑटो के किराये में की गई बढ़ोतरी

Advertisement

ऑटो का बेसिक किराया तीन 23 रुपये से बढ़ाकर 26 रुपये कर दिया गया है। बढ़ा हुआ किराया आज मध्यरात्रि से लागू हो जाएगा।

Last Updated- January 24, 2025 | 7:53 PM IST
Traveling in Maharashtra becomes expensive; Bus, taxi and auto fares increased महाराष्ट्र में सफर करना हुआ महंगा; बस, टैक्सी और ऑटो के किराये की गई बढ़ोतरी

महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों को झटका देते हुए किराया बढ़ा दिया है। सरकारी बसों के किराए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई। कई मुफ्त सेवाओं की वजह से महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम को हर महीने करीब 90 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था, इस घाटे को कम करने के लिए सरकार ने किराये में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

सरकारी बसों के टिकट के दाम बढ़ाए जाने की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि महाराष्ट्र में सरकारी बसों के टिकट के दाम में आज से 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। महिलाओं को आधे दाम पर टिकट मिलते रहेंगे। साथ ही बुजुर्गों के लिए मुफ्त सफर का प्रावधान जारी रहेगा। मुंबई में टैक्सी का किराया चार रुपये प्रति किलोमीटर और ऑटो रिक्शा का किराया 3 रुपये प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। ऑटो का बेसिक किराया तीन 23 रुपये से बढ़ाकर 26 रुपये कर दिया गया है। बढ़ा हुआ किराया आज मध्यरात्रि से लागू हो जाएगा।

एमएसआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि पिछले तीन साल से किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई। हर साल पांच फीसदी के हिसाब से बढ़ोतरी होनी चाहिए इसलिए 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 2022 में राज्य परिवहन सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें एमएसआरटीसी द्वारा संचालित बसों का किराया 17.17 प्रतिशत बढ़ाए जाने को मंजूरी दी गई थी। जिसे उसी साल अक्टूबर में लागू कर दिया गया था। एमएसआरटीसी की बसों का जाल पूरे महाराष्ट्र में फैला है और हर दिन 55 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। एमएसआरटीसी के बेड़े में 15 हजार बस हैं जो कि भारत में बसों का सबसे बड़ा बेड़ा है।

Also read: Water Taxi: मुंबईकरों को ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगा छुटकारा, मार्च तक मुंबई में वाटर टैक्सी सेवा शुरू होने की उम्मीद

राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक 30 महीने के बाद हुई जिसमें यात्री किराए को बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है। यह प्रस्ताव महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी एमएसआरटीसी ने पेश किया था, जिसे मंजूर कर लिया गया। इस प्रस्ताव में एमएसआरटीसी ने ऑटोमेटिक फेयर रिविजन फॉर्मूला के अनुसार किराया बढ़ाए जाने की मांग की थी, जिसमें यह दावा किया गया था कि किराया बढ़ाए जाने से हर दिन होने वाले 2-3 करोड़ की क्षति की भरपाई हो पाएगी।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 7:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement