भारत

भारत में कृषि के लिए पानी का उपयोग हो रहा बहुत ज्यादा: नीति आयोग

खेती में जल के बेहतर प्रबंधन पर जोर

Published by
भाषा   
Last Updated- March 22, 2024 | 9:47 PM IST

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक टन कृषि फसल पैदा करने के लिए कई विकासशील देशों के मुकाबले 2-3 गुना अधिक पानी का उपयोग करता है। उन्होंने कहा कि कई विकसित और विकासशील देशों ने कृषि क्षेत्र में बेहतर जल प्रबंधन पर जोर दिया है।

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा विश्व जल दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कृषि क्षेत्र में जल के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया। बढ़ती जनसंख्या और आय वृद्धि के कारण भोजन और पानी की मांग बढ़ रही है।

चावल जैसी अधिक पानी की खपत वाली फसलों को प्राथमिकता देने के कारण भी पानी की मांग बढ़ रही है। धान का रकबा बढ़ा है। नीति आयोग के सदस्य ने बताया कि बारिश नहीं होने पर रबी (सर्दियों में बोई जाने वाली) फसलों का कुल रकबा बढ़ गया है। राज्य सरकारों को स्थानीय पर्यावरण और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप खेती को बढ़ावा देना चाहिए।

First Published : March 22, 2024 | 9:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)