facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारीनिप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ उम्मेन जून में सेवानिवृत्त होंगेजेएसडब्ल्यू मोटर्स ने दसॉ सिस्टम्स से किया करार, ईवी डिजाइन और उत्पादन को मिलेगी रफ्तार

पाकिस्तान पर कार्रवाई रोकने को लेकर मोदी और ट्रंप के बीच कोई फोन कॉल नहीं हुई थी: एस जयशंकर

Advertisement

जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के उस दावे को सिरे से खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मध्यस्थता की थी।

Last Updated- July 28, 2025 | 9:09 PM IST
विदेश मंत्री एस. जयशंकर | फाइल फोटो

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के सवालों का तीखा जवाब देते हुए मोदी सरकार की आतंकवाद विरोधी नीतियों और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जोरदार बचाव किया। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी, के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने पाकिस्तान के बाहवालपुर और मुरीदके जैसे बड़े आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। जयशंकर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “जिन लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ कुछ नहीं किया, वे अब हमारी कार्रवाइयों पर सवाल उठा रहे हैं।”

जयशंकर ने पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और फिर डी-एस्केलेशन की प्रक्रिया पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से सैन्य चैनल के जरिए रुकने का प्रस्ताव आया। उन्होंने स्पष्ट किया, “पाकिस्तान ने कहा कि वे रुकने को तैयार हैं, लेकिन हमने कहा कि यह प्रस्ताव डीजीएमओ के जरिए आना चाहिए।”

Also Read: In Parliament: संसद में बोले रक्षामंत्री, ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने 22 मिनट में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया

अमेरिका की मध्यस्थता की बात को नकारा

जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के उस दावे को सिरे से खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मध्यस्थता की थी। विदेश मंत्री ने कहा, “22 अप्रैल से 17 जून तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रम्प के बीच कोई फोन कॉल नहीं हुई।” उन्होंने यह भी बताया कि भारत की कूटनीति की वजह से पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किया गया। साथ ही, जर्मनी, फ्रांस और यूरोपीय संघ जैसे देशों ने भारत के आतंकवाद विरोधी रुख का समर्थन किया। क्वाड और ब्रिक्स जैसे संगठनों ने भी इस हमले की निंदा की।

जयशंकर ने पाकिस्तान-चीन के बीच सहयोग को लेकर विपक्ष की चेतावनियों को खारिज करते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “विपक्ष हमें चीन से निपटने का ज्ञान देता है, लेकिन ये वही लोग हैं जिन्होंने 2जी और 3जी में चीन को घुसने दिया। हमारी सरकार ने स्वदेशी 5जी बनाया।” उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत ने चीन के साथ ओलंपिक या किसी गुप्त सौदे के लिए बात नहीं की, बल्कि आतंकवाद, व्यापार और तनाव कम करने के लिए अपनी बात मजबूती से रखी।

विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट में सबसे लंबे समय तक रखा गया, जो भारत की कूटनीतिक सफलता को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - July 28, 2025 | 9:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement