facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में हल्की बारिश के आसार

Advertisement

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई

Last Updated- April 01, 2023 | 11:06 AM IST
delhi

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई।

विभाग ने दिन में शहर में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह आठ बजे के आसपास समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 77 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement
First Published - April 1, 2023 | 11:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement