facebookmetapixel
Advertisement
चीनी की मिठास बढ़ी; त्योहारी सीजन में और बढ़ेंगे दाम, क्या थोक भाव पहली बार ₹50 किलो पार जाएंगे?SBI Funds Management का शेयर अलॉटमेंट आज संभावित, करीब 42 गुना हुआ सब्सक्राइबInvestment Strategy: स्मॉलकैप और मिडकैप की तेजी पड़ सकती है धीमी, अब बड़ी कंपनियों के शेयरों की आ सकती है बारीमहंगाई पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता, विकास उसके बाद: आरबीआई गवर्नरQ1 नतीजों के बाद Tech Mahindra पर 7 ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, 26% तक तेजी का अनुमानJio Financial Share Price: शानदार तिमाही नतीजों के बाद 6% उछला शेयर, क्या अब खरीदारी का है सही मौका?Wipro Share Price: कमजोर नतीजों के बाद शेयर पर दबाव, ब्रोकरेज की राय बंटी; जानिए अब कितना है अपसाइड?India’s first hydrogen train: ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ओर बड़ा कदम, जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की पूरी डीटेलStock Market Today: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,300 के पार; बाजार में जोरदार तेजी की 5 बड़ी वजहेंCaliber Mining IPO: ₹450 करोड़ का IPO खुला, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की सलाह; चेक करें GMP

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता खराब

Advertisement

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9 बजे 233 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

Last Updated- February 04, 2023 | 12:15 PM IST
Delhi Weather

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में शहर में तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9 बजे 233 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Advertisement
First Published - February 4, 2023 | 12:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement