facebookmetapixel
Advertisement
Sun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लानअब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे लगेज: रेलवे ने जारी किए नए नियम, जानिए पूरा प्रोसेस और लिमिटविदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंदयूरोप में डीजल संकट गहराया, Reliance ने बढ़ाया एक्सपोर्ट; ब्राजील को भी रिकॉर्ड सप्लाईVedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today: सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसली

भ्रामक विज्ञापनों के लिए Rau IAS स्टडी सर्कल, सीकर्स एजुकेशन पर जुर्माना

Advertisement

बयान के मुताबिक सीकर्स एजुकेशन पर ऐसे ही एक मामले में 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Last Updated- June 26, 2023 | 3:18 PM IST
penalty

उपभोक्ता संरक्षण नियामक सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए राव आईएएस स्टडी सर्कल और सीकर्स एजुकेशन पर जुर्माना लगाया है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

सीसीपीए ने यह भी कहा कि उसकी कार्रवाई के बाद कोविड-19 के कारण रद्द की गई बुकिंग के लिए यात्रा, ईजमायट्रिप और हैप्पीईजीगो के लंबित रिफंड में कमी आ रही है।

बयान में कहा गया कि सीसीपीए ने गुणवत्ता चिह्न के बिना ई-कॉमर्स मंच पर क्यूबा ब्रांड के तहत प्रेशर कुकर बेचने के लिए टेकशिव सिस्टम्स के खिलाफ आदेश दिया है और उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

प्राधिकरण ने कहा कि भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए राव आईएएस स्टडी सर्कल को एक लाख रुपये का जुर्माना देने का निर्देश दिया गया है। बयान के मुताबिक सीकर्स एजुकेशन पर ऐसे ही एक मामले में 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बयान में आगे कहा गया कि सीसीपीए ने कोविड-19 महामारी के कारण रद्द की गई बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को रिफंड नहीं करने पर ऑनलाइन यात्रा पोर्टल यात्रा, हैप्पीईजीगो और ईजमायट्रिप के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके कारण यात्रा पर कोविड-19 महामारी के कारण रद्द की गई बुकिंग के लिए लंबित रिफंड की संख्या 22,974 से घटकर 10,705 रह गई है।

सीसीपीए ने कहा कि मुख्य आयुक्त निधि खरे की अगुवाई में की गई कार्रवाई के चलते लंबित रिफंड 14.69 करोड़ रुपये से घटकर 7.46 करोड़ रुपये रह गया है। इसी तरह हैप्पीईजीगो और ईजमायट्रिप के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसके कारण उनके रिफंड के लंबित मामलों में कमी हुई है।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 3:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement