facebookmetapixel
Advertisement
Bandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; रियल्टी शेयरों में भारी बिकवालीअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानून

गोवा में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन और महाराष्ट्र में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे PM मोदी

Advertisement

राष्ट्रीय खेल पहली बार गोवा में आयोजित किए जा रहे हैं। खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक किया जाएगा।

Last Updated- October 25, 2023 | 12:55 PM IST
PM Modi launches maritime projects worth Rs 23,000 cr; unveils long-term blueprint for blue economy

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और इस दौरान ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की शुरुआत करेंगे तथा महाराष्ट्र में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और कुछ की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गोवा का दौरा करेंगे जहां पहली बार आयोजित किए जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों का वह उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

पीएमओ ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे प्रधानमंत्री शिरडी पहुंचेंगे, जहां वह श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे तथा मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध का एक नहर नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित करेंगे। शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में वह स्वास्थ्य, रेल, सड़क और तेल एवं गैस जैसे क्षेत्रों में करीब 7500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, कुछ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और कुछ अन्य का शिलान्यास करेंगे।

 शिरडी में दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री शिरडी में जिस दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन करेंगे, उसकी आधारशिला उन्होंने अक्टूबर, 2018 में रखी थी। प्रधानमंत्री जिस निलवंडे बांध के बाएं किनारे (85 किमी) नहर नेटवर्क को राष्ट्र को समर्पित करेंगे वह पानी के पाइप वितरण नेटवर्क की सुविधा प्रदान करके 7 तहसीलों (अहमदनगर जिले में 6 और नासिक जिले से 1) के 182 गांवों को लाभान्वित करेगा। पीएमओ ने कहा कि निलवंडे बांध का विचार पहली बार 1970 में आया था। इसे करीब 5177 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना से महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 86 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करके लाभान्वित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Delhi Motor Vehicle Policy: दिल्ली की नई नीति से बाइक टैक्सी ऑपरेटर खौफजदा, दोगुनी लागत का डर
आयुष अस्पताल सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री अहमदनगर सिविल अस्पताल में आयुष अस्पताल सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और कई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री अहमदनगर सिविल अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और स्वामित्व कार्ड भी वितरित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गोवा के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। वह खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों को भी संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: एमपी चुनाव में रिश्तों पर भारी सियासत! कहीं चाचा-भतीजा तो कहीं देवर-भाभी के बीच मुकाबला

राष्ट्रीय खेल पहली बार गोवा में आयोजित किए जा रहे हैं। खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक किया जाएगा। देश भर से 10,000 से अधिक एथलीट 28 स्थानों पर 43 से अधिक खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश
नरेश

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 12:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement