facebookmetapixel
Advertisement
क्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ा प्लान, Infinity DAO ने 1 अरब डॉलर के इंश्योरेंस कवर का प्रस्ताव रखाभारत-सिंगापुर समझौते: टेलीकॉम, खाद्य सुरक्षा और समुद्री विरासत पर बढ़ेगा सहयोगग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026: 8 सितंबर से मुंबई में जुटेंगे फिनटेक के दिग्गज, PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि3 साल में 1.5 गुना बढ़ सकती है फैमिली ऑफिस की संपत्ति, अल्टरनेटिव निवेश पर बढ़ा फोकसSEBI का बड़ा प्लान! क्या वापस लौटेंगे विदेशी निवेशक, बदल सकते हैं ट्रेडिंग के ये नियमदिल्ली में पेट्रोल-डीजल और CNG मालवाहक गाड़ियों पर लगेगी रोक, CAQM ने तय की समयसीमामुंबई पोर्ट को ब्लू इकोनॉमी हब बनाने के लिए ग्लोबल पार्टनरशिप की तलाश, ₹22,672 करोड़ की परियोजनाओं पर जोरजुलाई में 5.4% रही 9 प्रमुख उद्योगों की ग्रोथ, लौह अयस्क और पावर सेक्टर की रफ्तार घटीSEBI करेगा बॉन्ड टोकनाइजेशन का ट्रायल, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो बाजार को मजबूत करने पर जोरQ1 में दिखा कमाई का दम; आगे बैंक समेत ये सेक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा, एक्सपर्ट ने बताई पसंदीदा थीम्स

Kerala Vande Bharat Express: केरल को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 12:58 PM IST
PM flags off Vande Bharat train in Thiruvananthapuram

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को यहां राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। मोदी ने सुबह साढ़े दस बजे तिरूवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले, उन्होंने ट्रेन की एक कोच के अंदर स्कूली बच्चों के एक समूह के साथ बातचीत की।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी ट्रेन के अंदर छात्रों के साथ बातचीत करते हुए मोदी के साथ मौजूद थे। बच्चों ने इस दौरान मोदी को उनके द्वारा बनाई गई प्रधानमंत्री और वंदे भारत एक्सप्रेस की पेंटिंग भी दिखाईं।

मोदी जब ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहे थे, उस समय विपरीत दिशा के प्लेटफॉर्म पर भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वंदे भारत एक्सप्रेस राज्य की राजधानी को केरल के उत्तरी कासरगोड जिले से जोड़ेगी।

इसे कई लोगों द्वारा राज्य की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के महत्वाकांक्षी सेमी-हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, सिल्वरलाइन के विकल्प के रूप में पेश किया गया है। प्रधानमंत्री सुबह कोच्चि से यहां पहुंचे। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन तक की यात्रा के दौरान राज्य की पूरी राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस दौरान कड़े यातायात प्रतिबंध लगाए गए थे। हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन तक की उनकी पूरी छह किलोमीटर की यात्रा एक रोड शो की तरह थी, जिसमें प्रधानमंत्री अपने वाहन के फुटबोर्ड पर खड़े थे और सड़क के किनारे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे।

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद वह यहां केरल सेंट्रल स्टेडियम से कोच्चि वाटर मेट्रो सेवा सहित कई अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वह यहां सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में विद्युतीकृत डिंडीगुल-पलानी-पलक्कड़ खंड और देश के पहले डिजिटल साइंस पार्क जैसी विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 12:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement