facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’एक ही कंपनी, एक जैसी सैलरी फिर भी क्यों नहीं मिलता एक बराबर लोन? एक्सपर्ट्स से समझें इसके पीछे का गणितविदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला

Flight Delay से नाराज यात्री ने Indigo के पायलट को जड़ा थप्पड़, दर्ज हुआ मुकदमा, देखें वीडियो

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कई उड़ानें या तो लेट हो गई हैं या उनका रूट बदल दिया गया है।

Last Updated- January 15, 2024 | 12:33 PM IST
Delhi AIrport, Passenger slapped Indigo Captain

Delhi Airport: मौसम के कारण उड़ानों में हो रही देरी की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और यात्रियों को असुविधा का अनुभव करना पड़ रहा है।

इस बीच, दिल्ली एयरपोर्ट से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां उड़ान में हो रही देरी से नाराज यात्री से पायलट पर ही हमला कर दिया।

बता दें दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो (Indigo) के पायलट पर एक यात्री ने हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार शाम हुई इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें इस बारे में शिकायत मिली है और हम उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।’’ इस वीडियो क्लिप में पायलट पर हमला करने वाले यात्री पर चालक दल के अन्य सदस्य घटना के बाद चिल्लाते दिख रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली और गोवा के बीच उड़ान संख्या 6ई 2175 के सह-पायलट और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने साहिल कटारिया नामक यात्री के खिलाफ उड़ान में उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने की शिकायत दी है।

शिकायत में कहा गया है कि कटारिया ने दुर्व्यवहार किया, सह-पायलट को मारा तथा विमान के अंदर हंगामा मचाया। पुलिस ने बताया कि उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी होने के कारण यात्री उत्तेजित हो गया।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड! 3.3 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए सजा), 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा) और 290 (सार्वजनिक रूप से हंगामा करने के लिए सजा) और विमान नियमावली की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।’

कोहरे के कारण कई उड़ानें लेट, दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कई उड़ानें या तो लेट हो गई हैं या उनका रूट बदल दिया गया है। उड़ानों के लेट होने के कारण यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एयरलाइंस की तरफ से एयरपोर्ट पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण भी कई यात्री खफा है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाली पांच उड़ानों के मार्ग बदला गया

दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाली पांच उड़ानों के मार्ग में सोमवार सुबह खराब मौसम के कारण परिवर्तन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: कोहरे के कारण दिल्ली से नौ विमानों को मुंबई-जयपुर भेजा

अधिकारी ने बताया कि देर रात एक बजे से तड़के पांच बजे के बीच चार उड़ानों को मार्ग परिवर्तित कर जयपुर और एक उड़ान को अहमदाबाद भेजा गया। रविवार को 10 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया था और कुछ को रद्द किया गया था। कम दृश्यता और घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर विमान संचालन काफी प्रभावित हुआ है।

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 12:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement