facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

ओडिशा: पांच बार के विधायक अरबिंद धाली ने बीजद से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल होंगे

Advertisement

पिछले महीने बीजद से निष्कासित विधायक प्रदीप पाणिग्रही और प्रशांत जगदेव भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Last Updated- March 02, 2024 | 1:48 PM IST
arabinda dhali

पांच बार के विधायक अरबिंद धाली ने शनिवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह विपक्षी भाजपा में शामिल होंगे।

खोरधा जिले के जयदेव क्षेत्र से विधायक धाली ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ईमेल के जरिए भेज दिया है। हालाँकि, उन्होंने अपने इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया।

धाली पहली बार 1992 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर उपचुनाव में मलकानगिरी सीट से विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने लगातार दो बार यह सीट बरकरार रखी।

इसके बाद, वह बीजद में शामिल हो गए और 2009 में जयदेव निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने इस सीट से 2019 का चुनाव भी जीता था। वह पटनायक सरकार में परिवहन और निगम मंत्री थे।

पिछले महीने बीजद से निष्कासित विधायक प्रदीप पाणिग्रही और प्रशांत जगदेव भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। बीजद नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री देबासिस नायक ने भी हाल में पाला बदल लिया था।

राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे।

Advertisement
First Published - March 2, 2024 | 1:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement