facebookmetapixel
Advertisement
TCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौकाGPF Interest Rate: सरकारी कर्मचारियों को राहत, जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए GPF पर 7.1% ब्याज दर बरकरारCJI कांत ने CJP मामले पर दी सफाई, बोले- तत्काल सुनवाई से इनकार की खबर गलतमसालों की तेजी पर ब्रेक, मुनाफावसूली से गिरे हल्दी, धनिया और जीरा के भाव10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना: पेपर लीक बिल को कैबिनेट की मंजूरी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश50 हजार रुपये से कम का लोन लेने वालों पर क्यों बढ़ी नजर? रिपोर्ट ने बताए बड़े जोखिमSwiggy ने विदेशी हिस्सेदारी घटाई! Eternal बढ़ा रही नेटवर्क… किसका प्लान ज्यादा दमदार?ITR Filing 2026: अभी तक नहीं भरा ITR? आखिरी समय में भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है टैक्स का झंझटDDA की नई हाउसिंग स्कीम: ₹33 लाख से शुरू फ्लैट, 25% छूट का मौकाSBI Funds Management Share Price: लिस्टिंग के कुछ ही दिनों में IPO प्राइस से नीचे फिसला शेयर, हाई से 8% तक टूटा

Maharashtra: पीएम मोदी करेंगे मुंबई में 29,000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

Advertisement

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, "PM Modi मध्य रेलवे के कल्याण यार्ड रीमॉडलिंग और नवी मुंबई के तुर्भे में गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे।"

Last Updated- July 13, 2024 | 12:06 PM IST
राष्ट्र की बात: मोदी के तीसरे कार्यकाल की अहम चुनौतियां, Nation's talk: Important challenges of Modi's third term
Prime Minister Narendra Modi (File Pic)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मुंबई यात्रा के दौरान गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित एक समारोह में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

ठाणे-बोरीवली और गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला
प्रधानमंत्री मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ठाणे-बोरीवली और बीएमसी की गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं के तहत दो सुरंगों का निर्माण किया जाएगा।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, “वह मध्य रेलवे के कल्याण यार्ड रीमॉडलिंग और नवी मुंबई के तुर्भे में गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे।”

नए प्लेटफार्म और विस्तार कार्य
प्रधानमंत्री मोदी लोकमान्य तिलक टर्मिनस में नए प्लेटफॉर्म और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में प्लेटफॉर्म 10 और 11 के विस्तार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

ठाणे-बोरीवली सुरंग परियोजना
एमएमआरडीए के एक प्रवक्ता ने कहा कि ठाणे-बोरीवली सुरंग परियोजना 16,600 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। यह परियोजना संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे से गुजरने वाली दो ट्यूब सुरंगों के माध्यम से बोरीवली में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ठाणे में घोड़बंदर रोड के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगी।

‘मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ
प्रधानमंत्री मोदी मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान ‘मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना’ की भी शुरुआत करेंगे।

आईएनएस टावर्स का उद्घाटन
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आईएनएस टावर्स का उद्घाटन करने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) सचिवालय भी जाएंगे।

Advertisement
First Published - July 13, 2024 | 12:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement