facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

तेज प्रताप यादव RJD से 6 साल के लिए बाहर, लालू यादव ने रिश्ते भी तोड़े; ‘रिलेशनशिप पोस्ट’ बनी वजह

Advertisement

शनिवार को तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि वह एक युवती के साथ "रिलेशनशिप में" हैं।

Last Updated- May 25, 2025 | 4:48 PM IST
Lalu Yadav and Tej Pratap Yadav

Lalu Prasad expels Tej Pratap Yadav from RJD: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को ‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’ के चलते पार्टी से छह साल के लिए बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही उन्होंने तेज प्रताप से अपने सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ने का ऐलान किया। लालू प्रसाद ने यह घोषणा रविवार दोपहर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए की।

लालू प्रसाद ने बड़े बेटे तेज प्रताप से रिश्ते तोड़े

लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।”

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।”

Also read: Web Exclusive: हिमालय से एंडीज पर्वत तक व्यापार की डोर, भारत क्यों चिली से व्यापार समझौते को दे रहा है बढ़ावा?

‘रिलेशनशिप पोस्ट’ से मचा था बवाल

तेज प्रताप यादव के ‘रिलेशनशिप पोस्ट’ पर मचे बवाल के एक दिन बाद लालू यादन ने यह कमद उठाया है। बता दें कि शनिवार को तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि वह एक युवती के साथ “रिलेशनशिप में” हैं। हालांकि बाद में उन्होंने दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट “हैक” कर लिया गया था।

Advertisement
First Published - May 25, 2025 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement