facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं पर

JPC जांच जरूरी, आवाज उठाने से नहीं रोक सकती भाजपा : राहुल

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 11:11 PM IST
Rahul Gandhi
PTI

कांग्रेस ने अदाणी समूह में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की हिस्सेदारी बढ़ने का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि इस स्थिति को देखते हुए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की जांच जरूरी हो जाती है।

अमेरिकी संस्था ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की कुछ सप्ताह पहले आई रिपोर्ट में अदाणी समूह पर अनियमितता के आरोप लगाए गए थे और इसके बाद से कांग्रेस इस कारोबारी समूह पर लगातार हमले कर रही है। अदाणी समूह ने सभी आरोपों को निराधार बताया था।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ‘LIC ने जनवरी से मार्च 2023 में अदाणी के 3.75 लाख शेयर खरीदे! देश के करोड़ों लोग अपने जीवन की जमा-पूंजी LIC में लगाते हैं ताकि उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करने में मदद मिले।’ उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी ने लोगों की मुसीबत में काम आने वाला पैसा अदाणी की भलाई के लिए क्यों लगाया? जवाब = जेपीसी।’

आवाज उठाने से नहीं रोक सकती भाजपा : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनसे सांसद का टैग छीन सकती है, आवास वापस ले सकती है और चाहे तो जेल में डाल सकती है, लेकिन उन्हें जनता का प्रतिनिधित्व करने एवं उसकी आवाज उठाने से नहीं रोक सकती।

लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद पहली बार वायनाड पहुंचे राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भाजपा के लोग इतने वर्षों में यह नहीं समझ सके कि उन्हें डराया और झुकाया नहीं जा सकता। राहुल गांधी के साथ इस एकदिवसीय वायनाड दौरे पर उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement