facebookmetapixel
Advertisement
रसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देशACC Cement Q1 Results: मुनाफा 61% गिरकर ₹147 करोड़ पर आया, रेवेन्यू भी 8.22% हुआ कम1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकार

Hamleys, Archies, अन्य स्टोर से जब्त किए बिना BIS निशान वाले 18,500 खिलौने: सरकार

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 4:11 PM IST
toys

केंद्र सरकार ने कहा कि बीते एक माह के दौरान देशभर में हेमलेज और आर्चीज समेत प्रमुख खुदरा स्टोरों से उसने ऐसे 18,600 खिलौने जब्त किए हैं जिनपर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का निशान नहीं था।

ये खिलौने देशभर में मॉल और हवाई अड्डों पर स्थित स्टोरों से जब्त किए गए हैं। इस बीच उपभोक्ता संरक्षण नियामक सीसीपीए ने प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील को खिलौनों में गुणवत्ता नियंत्रण के कथित उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किए हैं।

केंद्र सरकार ने एक जनवरी, 2021 से खिलौनों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो के सुरक्षा नियमों के अनुपालन को अनिवार्य कर दिया है।

बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें घरेलू विनिर्माताओं से शिकायतें मिली थीं कि ऐसे खिलौनों की बिक्री की जा रही है जो बीआईएस मानकों पर खरे नहीं उतरते। हमने बीते एक महीने में 44 छापे मारे और प्रमुख खुदरा स्टोरों से 18,600 खिलौने जब्त किए।’’

उन्होंने बताया ये छापेमारी देशभर के मॉल और प्रमुख हवाई अड्डों पर हेमलेज, आर्चीज, डब्ल्यूएच स्मिथ, किड्ज जोन और कोकोकार्ट के स्टोर समेत कई खुदरा दुकानों पर की गई थी। तिवारी ने कहा कि बीआईएस कानून के तहत खुदरा विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) की प्रमुख निधि खरे ने कहा, ‘‘बीआईएस गुणवत्ता प्रमाणन के बगैर खिलौनों की बिक्री करने के लिए हमने अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील को भी नोटिस जारी किए हैं।’’

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement