facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

Goa Fire Tragedy: लूथरा बंधुओं को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया, भारत वापस लाने की तैयारी

Advertisement

छह दिसंबर को नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के तुरंत बाद लूथरा बंधु थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे

Last Updated- December 11, 2025 | 6:10 PM IST
Goa nightclub fire Luthra brothers
सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में लिया | फोटो: एक्स

Goa Fire Tragedy: गोवा में नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत के बाद भारत से भागे उसके मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। छह दिसंबर को इस नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के तुरंत बाद लूथरा बंधु थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे।

भारत सरकार के अनुरोध पर हुई गिरफ्तारी

अधिकारियों ने बताया कि नाइटक्लब के सह-मालिकों 44 वर्षीय गौरव और 40 वर्षीय सौरभ को भारत सरकार के अनुरोध पर हिरासत में लिया गया है। दोनों के खिलाफ इंटरपोल का ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में लिया गया है और उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही लूथरा बंधुओं की गिरफ्तारी की खबर सामने आई, हथकड़ी पहने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगीं।

Also Read: SIR New Date: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, यूपी समेत इन 5 राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख

नाइट क्लब में आग लगने के बाद हुए थे फरार

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने छह-सात दिसंबर की दरम्यानी रात एक बजकर 17 मिनट पर एक यात्रा पोर्टल के माध्यम से फुकेट के लिए अपनी टिकटें बुक की थीं। उन्होंने उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित उनके नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में लगी भीषण आग के बारे में पता चलने के एक घंटे के भीतर टिकटें बुक कर ली थीं। जिस समय पुलिस और प्रशासन आग बुझाने तथा कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान ये दोनों रविवार तड़के इंडिगो की एक उड़ान से भारत से रवाना हो गए।

आखिर वे कहां भाग सकते थे?

गोवा पुलिस ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से संपर्क किया था। गोवा से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने संसद भवन के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘हां, दोनों (लूथरा बंधुओं) को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया, ‘‘इतनी बड़ी त्रासदी होने के बाद वे क्यों भाग गए। आखिर वे कहां भाग सकते थे।’’

Also Read: Rural Economy boom: धनवान हो रहे ग्रामीण कर रहे हैं ज्यादा खर्च, रूरल इकोनॉमी में जबरदस्त तेजी

अजय गुप्ता पर कसा पुलिस का शिकंजा

इस बीच, गोवा की एक अदालत ने गुरुवार को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। गुप्ता को पूछताछ के लिए बुधवार रात दिल्ली से गोवा ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया था। एक अधिकारी ने बताया था कि उन्हें विस्तृत जांच के लिए अंजुना पुलिस थाने ले जाया गया। इससे पहले गुप्ता के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया था।

अजय गुप्ता ने खुद को बताया निर्दोष

गुप्ता के वकील रोहन देसाई ने बताया कि पुलिस ने दस दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन मापुसा की अदालत ने सात दिन की हिरासत मंजूर की। देसाई ने यह भी कहा कि उनका मुवक्किल जांच एजेंसी के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहा है। अदालत ले जाए जाते समय गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि क्लब के संचालन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। गुप्ता ने कहा, ‘‘मुझे कुछ नहीं पता। मेरा इसमें कोई हाथ नहीं है। क्लब के संचालन में मेरी कोई भूमिका नहीं थी।’’

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 6:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement