facebookmetapixel
Advertisement
रत्न एवं आभूषण निर्यात बढ़ाने के लिए बना ​थिंक टैंक, 2040 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्यBSBD अकाउंट से कैश निकालना होगा महंगा! SBI बदल रहा है 1 अक्टूबर से नियमत्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर लगाम की तैयारी, अब सिर्फ 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे बड़े डीलरमजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पार

G20 देशों ने भारत के अनेक प्रस्तावों का किया मजबूत समर्थन: FM सीतारमण

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 11:51 AM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman
PTI

जी20 समूह के सदस्य देशों ने भारत के अनेक प्रस्तावों का समर्थन किया है और इनको लेकर सक्रिय वार्तालाप हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी20 देशों के अपने अनेक समकक्षों के साथ सिलसिलेवार मुलाकात के बाद यह कहा।

भारत को पिछले साल दिसंबर में जी20 की अध्यक्षता मिली थी और सितंबर की शुरुआत में उसके नई दिल्ली में नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की योजना है। जी20 विश्व की 20 प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक महत्वपूर्ण मंच है। सीतारमण ने बृहस्पतिवार को वॉशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की सालाना वसंत बैठकों से इतर जी20 देशों के अपने समकक्षों के साथ मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह जानकर बहुत प्रसन्नता हुई कि भारत के ज्यादातर प्रस्तावों को अच्छा समर्थन मिला है और उन्हें लेकर सक्रिय जुड़ाव हो रहा है।’’ उन्होंने बताया कि जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की दूसरी बैठक में चर्चा तीन सत्रों में हुई।

इसमें सदस्य देशों की ओर से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन बैठकों में 13 आमंत्रित देशों, कई अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय संगठनों के करीब 350 प्रतिनिधि शामिल हुए। सीतारमण ने कहा कि जी20 बैठकों से छह निष्कर्ष निकले। इनमें ग्लोबल सॉवरेन डेट राउंडटेबल की मेजबानी के साथ ऋण पुनर्गठन और ऋण कमजोरियों पर सफल चर्चा शामिल है।

बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार का मुद्दा भी अहम है जो एक भारतीय पहल है, उसे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसके अलावा जलवायु वित्त और जलवायु एवं जलवायु संबंधी मामलों का सतत वित्तपोषण और वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक साझेदारी भी छह निष्कर्ष में शामिल है जिसमें डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बहुत अधिक समर्थन मिला।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement