facebookmetapixel
Advertisement
इंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाब

ED ने धन शोधन मामले में अतीक अहमद के खिलाफ छापेमारी की

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 3:51 PM IST
Atiq Ahmed

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैंगस्टर अतीक अहमद और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ धन शोधन मामले से संबंधित एक जांच के सिलसिले में बुधवार को उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज और उसके आसपास के इलाकों सहित दर्जनों जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। अतीक को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत में पेशी के लिए गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम उसे सड़क मार्ग से लेकर बुधवार को प्रयागराज पहुंचेगी। उमेश पाल और उसके दो पुलिस सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल की पत्नी जया पाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को अतीक, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों-गुड्डू मुस्लिम और गुलाम तथा नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस 26 मार्च को भी अतीक को अदालत में पेश करने के लिए साबरमती जेल से प्रयागराज ले गई थी। ईडी ने 2021 में अतीक के खिलाफ चल रही धन शोधन मामले की जांच के तहत उसकी और उसकी पत्नी की आठ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। उस समय भी जांच एजेंसी ने कई जगहों पर छापे मारे थे।

ईडी ने कहा था कि उसकी जांच में पता चला है कि “अतीक आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से काली कमाई करता था, वह सारा पैसा नगद लेता और इसे अपने और अपने रिश्तेदार के बैंक खातों में जमा कराता था।”

जांच एजेंसी ने कहा था, “ईडी ने यह भी पाया है कि अतीत और उसके रिश्तेदारों के बैंक खातों में विभिन्न कंपनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा पैसा जमा कराया गया था। इन कंपनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का संचालन अतीक के सहयोगी करते हैं।”

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement