भारत

Delhi weather today: दिल्ली में 21.2 डिग्री तक गिरा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 54 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 14, 2024 | 10:44 AM IST

Delhi weather today: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.9 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक के पिछले 24 घंटे में 57 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में बादल छाए रहने तथा मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान जताया है।

विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे ह्यूमिडिटी का लेवल 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 54 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : September 14, 2024 | 10:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)