facebookmetapixel
Advertisement
Suzlon को 201.6 MW का बड़ा ऑर्डर, Waaree Group के पहले विंड एनर्जी के लिए समझौताJSW Energy vs Adani Green: किस शेयर पर ज्यादा बुलिश हैं ब्रोकरेज, कहां मिल सकता है बड़ा रिटर्न?Xtranet Technologies IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानें प्राइस बैंड, GMP और एक्सपर्ट ने क्या दी सलाहरियल एस्टेट का आउटलुक मजबूत, अब नहीं बिगड़ेंगे हालात; ऑफिस मार्केट बनेगा सबसे बड़ा सहारा!आय बढ़ी तो बीमा कवर भी बढ़ाएं? जानें टर्म प्लान अपडेट करना कब हो जाता है जरूरीLohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजी

Delhi Weather Forecast: दिल्लीवासियों पर फिर पड़ेगी गर्मी की मार, IMD ने दी चेतावनी

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 12:15 PM IST
delhi weather

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और शुष्क मौसम के साथ तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। विभाग ने हालांकि, कम से कम एक सप्ताह तक लू न चलने की भविष्यवाणी की है, लेकिन शहर में कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति सामने आ सकती है।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

विभाग ने कहा कि शहर में दिन में तेज सतही हवाएं चलने और रात को बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने पिछले महीने उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य या सामान्य से कम मानसूनी बारिश होने की भविष्यवाणी की थी, जिसका मतलब है कि क्षेत्र में अधिक गर्म और शुष्क दिन दर्ज किए जा सकते हैं।

विभाग ने कहा था, “जून में देश के सबसे उत्तरी और सबसे दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर, ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।”

आईएमडी का विस्तारित रेंज मॉडल जून के चौथे सप्ताह और जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत में बेहतर बारिश का अनुमान बताता है। मानसून ने गुरुवार को भारतीय भूमि पर दस्तक दी थी।

आईएमडी ने कहा था कि अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान के कारण केरल में मानसून एक जून की सामान्य तिथि से हफ्ते भर की देरी से पहुंचा है। विभाग ने पहले केरल में मानसून की दस्तक में चार दिन की देरी का अनुमान जताया था।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 12:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement