भारत

DDMA Meeting: दिल्ली में गैर जरूरी सेवाओं वाले सरकारी ऑफिस, स्कूल, कॉलेज रविवार तक बंद

यमुना का जलस्तर 208.53 मीटर के रिकार्ड स्तर तक पहुंचा, टूटा 45 साल का रिकॉर्ड

Published by
भाषा   
Last Updated- July 13, 2023 | 3:30 PM IST

यमुना में पानी के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने दिल्ली में जरूरी सेवाएं देने वाले सरकारी कार्यालयों से इतर अन्य ऑफिस, स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रखने के गुरुवार को निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निजी ऑफिसों के कर्मचारियों को घर से काम करने की दी गई सलाह

उन्होंने बताया कि निजी ऑफिसों को सलाह दी गई है कि वह कर्मचारियों को घरों से काम करने को कहें। ये निर्णय यहां गुरुवार को उप राज्यपाल सचिवालय में DDMA की बैठक में लिए गए। अधिकारियों ने बताया, ‘कश्मीरी गेट के आस-पास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रविवार तक बंद रखने के लिए कहा गया है। ISBT तक आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर ही रुकेंगी और DTC की बसें यात्रियों को वहां से लाएंगी।’

दिल्ली सचिवालय में भरा पानी

यमुना का जल स्तर बढ़ने से गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के ऑफिस हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.53 मीटर के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गया, जिससे 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

First Published : July 13, 2023 | 3:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)