facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

फाइटर जेट Rafale की बॉडी अब भारत में बनेगी, दसॉल्ट और टाटा ग्रुप की कंपनी के बीच हुई डील; इस राज्य में लगेगा प्लांट

Advertisement

राफेल एक ट्विन-इंजन, मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट है, जिसे इसकी बहुउपयोगिता और बेहतरीन युद्ध क्षमता के लिए सराहा जाता है। यह अब भारतीय वायुसेना की ताकत बन चुका है।

Last Updated- June 05, 2025 | 5:59 PM IST
Rafale
दसॉल्ट एविएशन ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के साथ मिलाया हाथ | फोटो: कंपनी

फाइटर जेट राफेल का निर्माण अब भारत में भी होने जा रहा है। फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) और भारत की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) ने राफेल फाइटर जेट के फ्यूज़लाज (बॉडी) के निर्माण के लिए चार प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट्स पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगा। यह पहली बार है जब राफेल फाइटर जेट के फ्यूज़लाज फ्रांस के बाहर बनाए जाएंगे। यह साझेदारी भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को समर्थन देती है और डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

हैदराबाद में फाइटर जेट राफेल के निर्माण के लिए एक विशेष प्लांट स्थापित किया जाएगा, जहां फ्रंट सेक्शन, सेंट्रल फ्यूज़लाज, रियर सेक्शन और लैटरल शेल्स जैसे प्रमुख संरचनात्मक हिस्सों का निर्माण किया जाएगा। उत्पादन वित्त वर्ष 2028 से शुरू होने की उम्मीद है और यह प्लांट हर महीने दो पूरे फ्यूज़लाज तैयार करने की क्षमता रखेगी।

Also read: Adani Group ने भरा इतना टैक्स कि बन जाए पूरी मुंबई की मेट्रो लाइन, सरकारी खजाने को मिले ₹75,000 करोड़

भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग मजबूत

दसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा, “यह भारत में हमारी सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) समेत हमारे स्थानीय साझेदारों के विस्तार के साथ यह सप्लाई चेन राफेल के प्रोडक्शन में तेजी लाने में मदद करेगी और हमारी गुणवत्ता व प्रतिस्पर्धा की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगी।”

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के सीईओ और एमडी सुकरण सिंह ने इस समझौते को भारत की एयरोस्पेस यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा, “भारत में राफेल फाइटर जेट के पूरे फ्यूज़लाज का निर्माण हमारे दोनों कंपनियों के बीच बढ़ते भरोसे का प्रतीक है और यह भारत की एक आधुनिक एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में हुई प्रगति को दर्शाता है।”

Also read: 9 Defence Stocks में 2 महीनों में 70% से ज़्यादा की तेज़ी, एक्सपर्ट बोले- मुनाफा बुक करने का सही समय

भारत का राफेल प्रोग्राम और भविष्य की खरीद योजनाएं

राफेल एक ट्विन-इंजन, मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट है, जिसे इसकी बहुउपयोगिता और बेहतरीन युद्ध क्षमता के लिए सराहा जाता है। यह अब भारतीय वायुसेना (IAF) की अग्रिम पंक्ति की ताकत बन चुका है।

2016 में भारत ने फ्रांस के साथ करीब 7.87 अरब यूरो की लागत से दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल जेट खरीदने का समझौता किया था। तब से इन विमानों को भारत की पश्चिमी और पूर्वी सीमाओं पर स्थित प्रमुख एयरबेसों पर तैनात किया जा चुका है। उस समझौते में ऑफसेट शर्तें भी शामिल थीं, जिनके तहत दसॉल्ट और उसके साझेदारों को सौदे की कुल राशि का एक हिस्सा भारत में फिर से निवेश करना था। हैदराबाद में स्थापित होने वाली नई फैक्ट्री उन प्रतिबद्धताओं का सबसे अहम परिणामों में से एक मानी जा रही है।

भारत ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-मरीन (Rafale-M) जेट खरीदने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनकी डिलीवरी मध्य-2028 तक शुरू होने की उम्मीद है और 2030 तक पूरी होने की संभावना है। ₹63,000 करोड़ मूल्य वाले इस सौदे में हथियार, सिम्युलेटर, प्रशिक्षण और दीर्घकालिक लॉजिस्टिक सहयोग शामिल है।

Advertisement
First Published - June 5, 2025 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement