facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी गायक समर सिंह समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 4:00 PM IST
Akanksha Dubey

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सारनाथ थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां मधु दुबे की तहरीर पर भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं।

आकांक्षा दुबे का शव पंखे पर दुपट्टे से लगाये गए फंदे से लटकता पाया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) ज्ञान प्रकाश राय ने रविवार को कहा था कि आकांक्षा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली आकांक्षा एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आयी थीं और सारनाथ थानाक्षेत्र के एक होटल में ठहरी थीं।

रविवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आईं तो साथियों के कहने पर होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाभी से उसके कमरे का गेट खोला। आकांक्षा ने ‘कसम पैदा करने वाले की ‘2’, मुझसे शादी करोगी’ (भोजपुरी) और ‘वीरों के वीर’ सहित कई क्षेत्रीय फिल्मों में अभिनय किया था।

रानी चटर्जी, विनय आनंद और आम्रपाली दुबे जैसी भोजपुरी फिल्म हस्तियों ने आकांक्षा की मौत पर सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया है।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement