facebookmetapixel
Advertisement
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने AY27 के लिए ऑनलाइन ITR-2 फाइलिंग शुरू की, 31 जुलाई है अंतिम तारीखतो इसलिए EV नहीं खरीद रहे लोग?Abakkus Mutual Fund ने प्रतीश कृष्णन को बनाया सीनियर फंड मैनेजर, 25 साल का अनुभव देगा ग्रोथ को रफ्तारIT से आगे बढ़ा बेंगलूरु, अब GCC और स्टार्टअप्स बढ़ा रहे मकानों की मांग; Q1 में सबसे ज्यादा बढ़े दाममिडकैप फंड्स में छिपे हैं अगले मार्केट लीडर्स! Edelweiss MF के नए अभियान का बड़ा संदेश Heatwave: बढ़ती गर्मी से टूट रही भारत की अर्थव्यवस्था, हर परिवार पर बढ़ रहा बोझCabinet Decision: ‘सार्थक-पीडीएस’ योजना के विस्तार को मिली कैबिनेट की मंजूरी, खर्च होंगे ₹25,530 करोड़क्रेडिट कार्ड का कर्ज बन गया सिरदर्द? ये बैलेंस ट्रांसफर ट्रिक कर सकती है आपका बड़ा खर्च कम!600 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है जुर्माना, भारत में Pernod Ricard की मुश्किलें क्यों बढ़ीं?₹10.5 लाख करोड़ का निवेश! जानिए किन सेक्टरों में कंपनियां सबसे ज्यादा पैसा लगा रहीं

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह अगले वायुसेना प्रमुख नियुक्त

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में वायुसेना उप प्रमुख के पद पर कार्यरत सिंह 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

Last Updated- September 21, 2024 | 3:16 PM IST
Amarpreet Singh
Air Marshal Amar Preet Singh, who has more than 5,000 hours of flying experience, will be the next IAF chief. Image: Wikipedia

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। सिंह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी का स्थान लेंगे। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में वायुसेना उप प्रमुख के पद पर कार्यरत सिंह 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

इसने कहा, ‘‘सरकार ने वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को एयर चीफ मार्शल के पद पर अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 30 सितंबर को दोपहर बाद से प्रभावी होगी।’’

एयर चीफ मार्शल चौधरी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे। सत्ताइस अक्टूबर 1964 को जन्मे एयर मार्शल सिंह को दिसंबर 1984 में भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमान पायलट श्रेणी में शामिल किया गया था।

लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न कमान और स्टाफ में काम किया है। सिंह विदेशों में भी सेवा में तैनात रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 21, 2024 | 3:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement