facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरतभारत के 20 करोड़ मिडिल क्लास उपभोक्ता बनेंगे बाजार की नई ताकत, कंपनियां बदल रही हैं रणनीतिEditorial: ट्रंप के नए टैरिफ से बढ़ी अनिश्चितता, क्या भारत की व्यापार नीति तैयार है? 

AIIMS Fire: इमरजेंसी वार्ड के पास लगी आग, सभी मरीजों को निकाला गया

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि AIIMS की मुख्य इमारत की दूसरी मंजिल पर पुरानी राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट पर आग लग गई।

Last Updated- November 27, 2023 | 5:56 PM IST
AIIMS Delhi: Fire breaks out near emergency ward, all patients evacuated

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की पुरानी ओपीडी की दूसरी मंजिल पर एंडोस्कोपी कक्ष में सोमवार को अचानक आग लग गई। कक्ष में मौजूद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल की 13 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

घटनास्थल के दृश्यों में खिड़कियों से काला धुंआ निकलता दिखाई दे रहा है। अधिकारियों ने बताया कि AIIMS की मुख्य इमारत की दूसरी मंजिल पर पुरानी राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट पर आग लग गई। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल पर पहुंची दमकल की 13 गाड़ियों ने दोपहर करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Also read: Antfin नहीं रहेगी Paytm की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर, विजय शेखर शर्मा खरीदेंगे 10.30 फीसदी हिस्सेदारी

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल वाली जगह तलाशी अभियान चल रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। AIIMS सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने के लिए अस्पताल के भूमिगत टैंक के पानी का भी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि आग पुरानी ओपीडी की दूसरी मंजिल पर आपातकालीन वार्ड के ऊपर बने एंडोस्कोपी कक्ष में लगी।

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement