facebookmetapixel
Advertisement
इंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलेंरक्षा निर्यात के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकान ने SOP आसान की; OGEL ढांचे का किया विस्तारएनवीडिया के दमदार नतीजों से IT शेयरों में बड़ा उछाल, निफ्टी IT 3.5% उछलकर 31,281 के पारबर्नस्टीन ने निफ्टी का 26,000 लक्ष्य रखा बरकरार, पर इन 8 वजहों से सीमित रह सकती है बाजार की रफ्तारशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, एक ही दिन में निकाले 5,040 करोड़ रुपये

Blue Bond : क्या हैं और Marine biodiversity के लिए क्यों है जरूरी ?

Advertisement

ग्रीन बॉन्ड की तरह ब्लू  बॉन्ड भी धन जुटाने के साधन हैं जो सरकार या डेवेलपमेंट बैंकों द्वारा जारी किए जाते हैं।

Last Updated- December 20, 2022 | 7:59 PM IST
Bonds

पृथ्वी की सतह के 70 फीसदी से अधिक हिस्से को महासागर (समुद्र) कवर करते हैं। तभी यह जीवन के साथ-साथ कारोबार के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। दुनिया भर में 90 फीसदी से अधिक अंतरराष्ट्रीय कार्गो इन्हीं समुद्री मार्गों  से होकर गुजरता हैं।

हालांकि, प्रदूषण के खतरे ने समुद्र को भी नहीं बख्शा है। प्रदूषण और अन्य मानवीय गतिविधियों के कारण लगभग 50 फीसदी ‘coral reef’ प्रभावित हुई हैं। ये चट्टानें स्पष्ट रूप से समुद्र की biodiversity के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

ऐसे में समुद्र को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाना बहुत जरूरी है। हालांकि, इसके लिए बहुत अधिक पैसों की भी जरूरत होती है। यही वजह है कि फंडिंग का एक खास मैकेनिज्म बनाया गया है जिसे ब्लू बॉन्ड (Blue Bond) कहा जाता है।

क्या होते है ब्लू बॉन्ड ?

ब्लू बॉन्ड का कांसेप्ट (concept) भी ग्रीन बॉन्ड से लिया गया है। ग्रीन बॉन्ड की तरह ब्लू  बॉन्ड भी धन जुटाने के साधन हैं जो सरकार या डेवेलपमेंट बैंकों द्वारा जारी किए जाते हैं। इन बांडों से जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल उन गतिविधियों में किया जाता है जो समुद्री संसाधनों को संरक्षित और बढ़ाने में मदद करती हैं।

Marine biodiversity यानी समुद्री जैव विविधता वैश्विक स्तर पर एक बडा मुद्दा बन गया है इसलिए  ब्लू बॉन्ड  तेजी से जारी किए जा रहे हैं। इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने अब तक 150 अरब डॉलर मूल्य के ब्लू बॉन्ड बेचे हैं, जिससे इनकी बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है।

ब्लू बॉन्ड क्यों और कैसे जारी किए जाते हैं?

ब्लू बॉन्ड जारी करने का मुख्य उद्देश्य प्रभावशाली निवेशकों के लिए पूंजी की लागत को कम करना है। यह कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों की मदद से जारी किया जाता है। उदाहरण के तौर पर वर्ल्ड बैंक ब्लू बॉन्ड के खरीदारों को मुफ्त क्रेडिट गारंटी प्रदान करने के लिए जाना जाता है। इसका मतलब यह है कि अगर जारी करने वाला पक्ष उधार लिए गए धन को चुकाने में असमर्थ है, तो इस स्थिति में वर्ल्ड बैंक कर्ज चुकाएगा।

यह गारंटी निवेशकों के जोखिम को काफी कम कर देती है। इसी के चलते ब्लू बॉन्ड से  मिला मामूली रिटर्न भी महत्वपूर्ण लगता है। दुनिया भर के देश अपने निवेशकों के लिए रिटर्न बढ़ाने को लेकर क्रेडिट गारंटी और रियायती ऋण का इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement