facebookmetapixel
Advertisement
कोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतOpening Bell: सेंसेक्स 100 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के करीब; IT इंडेक्स 2% उछलाअगले 5 साल में राज्यों पर 24 लाख करोड़ रुपये चुकाने का बोझ, इन 4 राज्यों को देना होगा सबसे ज्यादा भुगतानरुपये पर अमेरिका की बड़ी राहत! US Treasury ने भारत को दी क्लीन चिट, निगरानी सूची से रखा बाहर

सेविंग अकाउंट पर ये पांच बैंक दे रहे 7 फीसदी तक ब्याज दर, देखें लिस्ट

Advertisement

आज की डिजिटल दुनिया में स्मॉल फाइनैंस और पेमेंट बैंकों के पास कम लागत, उच्च तकनीक-सक्षम व्यवसाय मॉडल हैं, जिसके कारण वे ग्राहकों को बेहतर सर्विस दे सकते हैं।

Last Updated- June 17, 2023 | 12:41 PM IST
These five banks are giving up to 7% interest rate on savings account, see list
Shutterstock

आज के समय में तकरीबन हर व्यक्ति के पास बैंक अकाउंट है। सेविंग अकाउंट खुलवाना फाइनैंशियल दुनिया में कदम रखने का पहला पड़ाव है। सेविंग अकाउंट में रखा पैसा सुरक्षित भी रहता है और उस पर ब्याज भी मिलता है। हालांकि मुख्यधारा के बैंकों में सेविंग अकाउंट पर बहुत अधिक ब्याज नहीं मिलता है। इसलिए अगर आप अपने पैसे पर ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो स्मॉल फाइनैंस और पेमेंट बैंक आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

आज की डिजिटल दुनिया में स्मॉल फाइनैंस और पेमेंट बैंकों के पास कम लागत, उच्च तकनीक-सक्षम व्यवसाय मॉडल हैं, जिसके कारण वे ग्राहकों को बेहतर सर्विस दे सकते हैं। मुख्यधारा के बैंकों की जगह ये बैंक सेविंग अकाउंट पर ज्यादा ब्याज की पेशकश भी करते है। आज हम ऐसे ही 6 बैंकों के बारे में बताने जा रहे है जो सेविंग अकाउंट पर 7 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं।

Airtel Payments Bank में सेविंग अकाउंट पर ब्याज की दर

एयरटेल पेमेंट्स बैंक, सेविंग अकाउंट में रखे 1 लाख से 2 लाख रुपये के बीच की रकम पर 7 फीसदी की आकर्षक ब्याज दर प्रदान करता है। इसी तरह 1 लाख तक की राशि पर बैंक 2 फीसदी ब्याज देता है। यह पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस बैंक है।

AU Small Finance Bank में सेविंग अकाउंट पर ब्याज की दर

एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक सेविंग अकाउंट में 25 लाख से 1 करोड़ रुपये से कम की राशि पर 7 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करता है।

ESAF Small Finance Bank में सेविंग अकाउंट पर ब्याज की दर

ESAF स्मॉल फाइनैंस बैंक 5 लाख रुपये तक की छोटी राशि पर 4 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करता है, जबकि 15 लाख रुपये से अधिक की रकम पर ग्राहकों को उनके सेविंग अकाउंट पर 6.5 फीसदी की ब्याज दर ऑफर करता है।

Fincare Small Finance Bank में सेविंग अकाउंट पर ब्याज की दर

फिनकेयर स्मॉल फाइनैंस बैंक सेविंग अकाउंट में 5 लाख रुपये से अधिक की राशि पर 7.11 फीसदी की दर से ब्याज देता है। 1 से 5 लाख रुपये के बीच की राशि पर 6.11 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करता है।

Equitas Small Finance Bank में सेविंग अकाउंट पर ब्याज की दर

इक्विटास स्मॉल फाइनैंस बैंक 1 लाख रुपये तक की छोटी शेष राशि पर 3.5 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करता है, जबकि 1 से 5 लाख रुपये के बीच की राशि पर, अपने ग्राहक को 5.25 फीसदी की दर से ब्याज देता है। इसी तरह से 5 लाख से अधिक की रकम पर 7 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान करता है।

Advertisement
First Published - June 17, 2023 | 12:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement