facebookmetapixel
Advertisement
UPI के नियम में बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लग सकता है चार्जजियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौती

वास्तविक चिंता है साइबर हमले का बढ़ता जोखिम

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 12:07 AM IST
Cyber attack

वित्तीय संस्थानों पर साइबर हमले का जोखिम अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा 300 गुना अधिक है, और हमले से उबरने के लिए लगने वाली लागत भी अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा 40 गुना अधिक है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों का बार-बार वित्तीय संस्थानों पर साइबर हमला करने के पीछे का मुख्य लक्ष्य धन कमाना होता है।

सभी वित्तीय क्षेत्रों और व्यापार जगत में बढ़ते साइबर हमले वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा के प्रति और अधिक सतर्क और जागरूक कर रहे हैं। बीएस बीएफएसआई इनसाइट समिट में एफआईएस के बैंकिंग और पेमेंट के लिए भारत और फिलीपींस के प्रमुख राजश्री रंगन ने कहा, ‘वास्तव में हमारे मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि पहले वह शायद साल में एक बार 20 मिनट के लिए कंपनियों के निदेशक मंडल से मिलते थे, लेकिन अब यह बढ़कर 30 मिनट तक की हो गई है।

साइबर सुरक्षा एक ऐसी चीज है जो हर किसी के दिमाग में चल रही है।’ कोविड के कारण हुए साइबर अपराध में वृद्धि ने कुछ हद तक इसे सबसे आकर्षक अपराध बना दिया है। ईवाई फॉरेंसिक ऐंड इंटीग्रिटी सर्विसेज के पार्टनर रंजीत बेल्लारी ने कहा कि अगर गणना की जाए तो साइबर अपराध आज मौद्रिक मूल्य के मामले में सबसे बड़ा है। अपराध की बात की जाए तो यह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को पार कर गया है, जो अपराध के मामले में शीर्ष पर हुआ करता था।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement