facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

आईसीआईसीआई सिक्यो. पर खुदरा राजस्व की चोट

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:20 PM IST

जून तिमाही में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के वित्तीय प्रदर्शन पर खुदरा ब्रोकिंग राजस्व में गिरावट का असर पड़ा, जो सालाना आधार पर 25 फीसदी घटा जबकि तिमाही आधार पर उसमें 19 फीसदी की गिरावट आई और यह 260 करोड़ रुपये रह गया। कुल राजस्व हालांकि सालाना आधार पर 6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 790 करोड़ रुपये पर पहुंचा, जिसे अनुमान से ज्यादा ब्याज आय और वितरण आय से सहारा मिला।
ब्रोकरेज का शुद्ध‍ लाभ सालाना आधार पर 12 फीसदी घटकर 270 करोड़ रुपये रह गया, जिस पर कर्मचारियों की बढ़ती संख्या व परिचालन लागत का असर पड़ा।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के क्लाइंटों में बढ़त की रफ्तार  सुस्त रही और यह 27.7 फीसदी बढ़कर 4.5 लाख रहा जबकि ऐक्टिव ग्राहकों की संख्या तिमाही आधार पर महज 5.3 फीसदी बढ़कर 32 लाख रही।
विश्लेषकों ने कहा कि ब्रोकरेज के ब्रोकिंग कारोबार पर दबाव पूरे उद्योग पर दिख रहे अवरोध का संकेतक है क्योंकि नकदी बाजार का वॉल्यूम घटा है, क्लाइंटों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ रही और ऐक्टिव क्लाइंटों की संख्या स्थिर हो गई है।
आईआईएफएल ने एक नोट में कहा, उद्योग में स्पष्ट तौर पर सुस्ती है क्योंकि नए डीमैट खातों की संख्या, एनएसई के ऐक्टिव क्लाइंटों और नकदी वॉल्यूम में इजाफा नहीं हो रहा। 2022-23 की पहली तिमाही में मासिक आधार पर नकदी वॉल्यूम घटा, जो कमजोर प्रवृत्ति का संकेत देता है।
चूंकि पूरा ब्रोकिंग उद्योग राजस्व में नरमी का सामना कर रहा है, लेकिन आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज पर ज्यादा असर इसलिए पड़ा क्योंकि नकदी बाजार पर उसकी निर्भरता ज्यादा है।
मोतीलाल ओसवाल के नोट में कहा गया है, व्यापक इक्विटी बाजारों से राजस्व के ज्यादा जुड़ाव  के कारण आईसीआईसीआई  सिक्योरिटीज ने हालिया समय में मुश्किल वक्त का सामना किया है। ये चीजें ब्रोकिंग राजस्व में तेज गिरावट के तौर पर नजर आई है  क्योंकि नकदी वॉल्यूम पर उसकी निर्भरता अपेक्षाकृत ज्यादा है।  इसके अलावा प्राइमरी इश्यू भी काफी हद तक घटी है।
चूंकि ब्रोकिंग कारोबार का परिदृश्य धूंधला है, ऐसे में विश्लेषकों ने वित्तीय अनुमान में  कटौती की है।
आईआईएफएल ने वित्त वर्ष 23 व वित्त वर्ष 24-25 के लिए राजस्व अनुमान 4 फीसदी घटाया है। मोतीलाल ओसवाल ने वित्त वर्ष 23 व वित्त वर्ष 24 के लिएआय अनुमान में करीब 2.5 फीसदी की कटौती की है। इलारा का मानना है कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज वित्त वर्ष 23 में 1,031 करोड़ रुपलये का लाभ अर्जित करेगी जबकि वित्त वर्ष 24 में 1,200 करोड़ रुपये, जो 2021-22 के 1,383 करोड़ रुपये के मुकाबले कम है, जो ब्रोकिंग उद्योग के लिए मजबूत वर्ष  रहा था।
राजस्व भी वित्त वर्ष 22 के 3,348 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 23 में घटकर 2,964 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 24 में 3,187 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
इस साल आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर 40 फीसदी टूटा है। विश्लेषकों ने कहा कि तेज गिरावट ने ज्यादातर नकारात्मक  चीजों को समाहित किया है और मौजूदा मूल्यांकन सस्ता है। ईलारा ने इस शेयर का कीमत लक्ष्य 510 रुपये तय किया है, जो वित्त वर्ष 24  के उसके आय अनुमान का 14 गुना बैठता है  जबकि लंबी अवधि का मूल्यांकन 15 गुना है।

Advertisement
First Published - July 25, 2022 | 1:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement