facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड बाजार में तेजी के बाद डेट फंड्स में अब कहां बन रहा है पैसा? एक्सपर्ट्स ने बताई सही रणनीतिपीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटे

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ विजन: CBDC का होगा विस्तार और डिजिटल रुपये से बदलेगी बैंकिंग की तस्वीर

Advertisement

RBI ने 'उत्कर्ष 2029' रणनीति पेश की है, जिसका लक्ष्य सीबीडीसी का विस्तार, यूपीआई का वैश्विक प्रसार और वित्तीय क्षेत्र में एआई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाना है

Last Updated- April 10, 2026 | 9:56 PM IST
Reserve Bank Of India (rbi)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को उत्कर्ष 2029 ढांचे के तहत अप्रैल, 2026 से मार्च, 2029 तक की अपनी मध्यम अवधि की रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसका उद्देश्य केंद्रीय बैंक को विश्व स्तरीय बनाना और पूर्ण सेवा के रूप में स्थिति को मजबूत करना है।

इस ढांचे के अंतर्गत केंद्रीय बैंक मुद्रा प्रबंधन के आधुनिकीकरण के लिए प्रोजेक्ट सा-मुद्रा जैसी दीर्घकालिक पहलों, अधिक कुशल सीमा पार भुगतानों के लिए केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) के विस्तार, समावेशी ऋण वितरण को सक्षम बनाने के लिए एकीकृत ऋण इंटरफेस (यूएलआई) के विस्तार और वित्तीय क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता व क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए नियामक ढांचे विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

इसके अतिरिक्त उत्कर्ष 2029 के तहत रिजर्व बैंक उत्कर्ष 2.0 के तहत रखी गई नींव पर आगे बढ़ेगा। इसमें भारतीय रुपये का अंतरराष्ट्रीयकरण और यूपीआई का वैश्विक विस्तार शामिल है, ताकि सीमा पार भुगतानों में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सके। रिजर्व बैंक के अप्रैल-मार्च वित्तीय वर्ष के अनुरूप यह ढांचा गतिविधि-आधारित बजट के माध्यम से संसाधन आबंटन और उपयोग में सुधार लाने का प्रयास करता है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, ‘तेजी से हो रहे तकनीकी विकास, बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों और जलवायु संबंधी उभरती चुनौतियों से भरे इस युग में उत्कर्ष 2029 नियमों को सरल बनाने, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने, वित्तीय बाजारों को मजबूत करने, प्रौद्योगिकी को उन्नत करने और कर्मचारियों के कौशल को बढ़ाने जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है।’

Advertisement
First Published - April 10, 2026 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement