facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

PSU Banks Profits: सरकारी बैंकों ने Q1FY26 में रिकॉर्ड ₹44,218 करोड़ का मुनाफा कमाया, SBI बना लीडर

Advertisement

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को छोड़कर, बाकी पब्लिक सेक्टर के सभी 12 बैंकों के मुनाफे में वृद्धि हुई है।

Last Updated- August 08, 2025 | 6:22 PM IST
Banks

PSU Banks Profits: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नेतृत्व में, सरकारी बैंकों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मिलकर ₹44,218 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 11% ज्यादा है। वित्त वर्ष 2024-25 की जून तिमाही में सभी 12 पब्लिक सेक्टर बैंकों का कुल मुनाफा ₹39,974 करोड़ रहा था। यानी इस बार मुनाफे में कुल ₹4,244 करोड़ की बढ़ोतरी हुई।

SBI बना मार्केट लीडर, 43% का योगदान

स्टॉक एक्सचेंज पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्केट लीडर SBI ने ₹44,218 करोड़ के कुल मुनाफे में अकेले 43% का योगदान दिया। SBI का Q1FY26 में नेट प्रॉफिट ₹19,160 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12% ज्यादा है।

प्रतिशत के हिसाब से, चेन्नई स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक ने सबसे ज्यादा 76% की बढ़त के साथ ₹1,111 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। इसके बाद पंजाब एंड सिंध बैंक 48% की वृद्धि के साथ ₹269 करोड़ के मुनाफे पर रहा।

Also Read: Tata Motors Q1FY26 result: मुनाफा 62.2% लुढ़ककर ₹4,003 करोड़ पर आया, वॉल्यूम और JLR का प्रॉफिट घटा

PNB का मुनाफा 48% घटा

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को छोड़कर, बाकी पब्लिक सेक्टर के सभी 12 बैंकों के मुनाफे में वृद्धि हुई है। PNB का नेट प्रॉफिट 48% घटकर 1,675 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 3,252 करोड़ रुपये था।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 32.8% बढ़कर 1,169 करोड़ रुपये, इंडियन बैंक का नेट प्रॉफिट 23.7% बढ़कर 2,973 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ महाराष्ट्र का लाभ 23.2% बढ़कर 1,593 करोड़ रुपये रहा।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement