facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

एसबीआई के 4 फंडों में न्यूनतम निवेश सौ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:42 AM IST

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की म्युचुअल फंड इकाई एसबीआई एमएफ ने बुधवार को चुनिंदा फंडों में मासिक निवेश की न्यूनतम सीमा घटा कर 100 रुपये कर दी है।
मैग्नम बैंलेंस, मैग्नम मल्टीप्लायर प्लस स्कीम-93, मैग्नम सेक्टर फंड्स अंब्रेला-कॉन्ट्रा फंड और एसबीआई ब्लू चिप फंड में अब न्यूनतम 100 रुपये महीने का निवेश किया जा सकता है।
एसबीआई के अध्यक्ष ओ पी भट्ट ने कहा कि न्यूनतम मासिक निवेश की सीमा घटाए जाने के बाद पहले साल में एसबीआईएमएफ लगभग 2,50,000 निवेशकों को आकर्षित करेगा।
आम तौर पर भारतीय म्युचुअल फंडों में निवेश की न्यूनतम सीमा 500 रुपये है लेकिन दूसरे और तीसरे दजें के शहरों के छोटे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए फंड प्रबंधक न्यूनतम निवेश की सीमा घटा रहे हैं। माइक्रो सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एमएसआईपी) नया नहीं है।
इससे पहले आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने एमएसआईपी के तहत न्यूनतम निवेश की सीमा घटा कर 50 रुपये प्रति महीना कर दी थी। रिलायंस म्युचुअल फंड और यूटीआई म्युचुअल फंड ने भी एमएसआईपी के तहत निवेश की न्यूनतम राशि 100 रुपये कर दी थी।

Advertisement
First Published - April 15, 2009 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement