facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

सेंसेक्स की चार फर्मों का एमकैप बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:57 AM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 65,464.41 करोड़ रुपये की उछाल आई। भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक सबसे अधिक लाभ में रहे। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 फीसदी चढ़ गया। गुरुवार को पहली बार सेंसेक्स 59,000 अंक के स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनैंस के बाजार मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 43,746.79 करोड़ रुपये की गिरावट आई। वहीं इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 22,984.14 करोड़ रुपये बढ़कर 3,99,901.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 19,500.28 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,05,221.99 करोड़ रुपये रहा। टीसीएस की बाजार हैसियत 14,315.33 करोड़ रुपये की उछाल से 14,16,903.13 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की 8,664.66 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,76,597.86 करोड़ रुपये रही। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 22,219.75 करोड़ रुपये घटकर 15,15,380.48 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 20,605.92 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,39,335.53 करोड़ रुपये रही। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 576.19 करोड़ रुपये घटकर 5,10,550.29 करोड़ रुपये रह गया।    

Advertisement
First Published - September 19, 2021 | 9:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement