facebookmetapixel
Advertisement
UP Monsoon Session: योगी सरकार पेश करेगी ₹20,000 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, चुनावी घोषणाओं पर रहेगी नजरLarge Cap Funds: रिटर्न में पिछड़े, फिर भी SIP निवेशकों की पहली पसंद; क्या अब निवेश का सही समय है?NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल

लिबर्टी म्युचुअल ने बढ़ाई लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस में 74% तक हिस्सेदारी, भारत में विस्तार की रणनीति तेज

Advertisement

लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस, लिबर्टी म्युचुअल इंश्योरेंस ग्रुप की कंपनी समिट एशिया इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और इनाम सिक्योरिटीज का एक संयुक्त उद्यम है

Last Updated- May 18, 2026 | 11:20 PM IST
Liberty Mutual

अमेरिका की लिबर्टी म्युचुअल इंश्योरेंस ने सोमवार को कहा कि उसने लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (एलजीआई) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर ली है। इसने सितंबर 2025 में लिबर्टी जनरल में अपनी हिस्सेदारी 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 55.40 प्रतिशत कर लिया था, उसके बाद फिर से हिस्सेदारी बढ़ाई गई है।

लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस, लिबर्टी म्युचुअल इंश्योरेंस ग्रुप की कंपनी समिट एशिया इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और इनाम सिक्योरिटीज का एक संयुक्त उद्यम है। दिसंबर 2025 तक इसमें इनाम सिक्योरिटीज की 26 प्रतिशत और डीपी जिंदल के स्वामित्व वाले डायमंड डीलट्रेड की 18.6 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

लिबर्टी इंटरनैशनल इंश्योरेंस एपीएसी के प्रेसीडेंट मैथ्यू जैक्सन ने कहा, ‘एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपने कारोबार की जमीन बनाने के लिए भारत लिबर्टी म्युचुअल के लिए एक महत्त्वपूर्ण बाजार है। यहां के मजबूत बुनियादी सिद्धांतों और विकास के महत्त्वपूर्ण अवसर से लाभ मिलेगा। लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने से हमें व्यवसाय को और बढ़ाने और अपनी वैश्वि क्षमताओं को सीधे बाजार में लाने में मदद मिलेगी।’

सरकार ने इस महीने की शुरुआत में बीमा कंपनियों में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को अनुमति दी थी। निवेश के बेहतर नियम और विदेशी कंपनियों को प्रबंधन अधिकार मिलने से उनकी भारतीय बीमा क्षेत्र में रुचि बढ़ रही है, जिसमें गैर-जीवन बीमा खंड पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Advertisement
First Published - May 18, 2026 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement