facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

IDBI Bank को 2.97 करोड़ रुपये का GST डिमांड ऑर्डर मिला

Advertisement

IDBI Bank ने कहा, ‘‘बैंक कानून के मुताबिक इस मामले में अपील सहित उचित कानूनी तरीका अपनाने के बारे में विचार कर रहा है।’’

Last Updated- May 07, 2024 | 4:11 PM IST
FinMin may complete privatisation process of IDBI Bank by March 2025 IDBI Bank के निजीकरण की प्रक्रिया मार्च 2025 तक पूरी होने की उम्मीद: वित्त मंत्रालय
Representative Image

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने मंगलवार को कहा कि उसे कथित तौर पर अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने के लिए ब्याज और जुर्माने समेत 2.97 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग का नोटिस मिला है।

बैंक ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि देहरादून राज्य कर विभाग ने आईटीसी के कथित अतिरिक्त लाभ और उपयोग के लिए वित्त वर्ष 2018-19 से संबंधित माल एवं सेवा कर (जीएसटी) नियमों के तहत एक आदेश जारी किया है।

इस आदेश में 1.42 करोड़ रुपये की कर मांग के साथ बैंक पर 1.41 करोड़ रुपये का ब्याज और 14 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

आईडीबीआई बैंक ने कहा, ‘‘बैंक कानून के मुताबिक इस मामले में अपील सहित उचित कानूनी तरीका अपनाने के बारे में विचार कर रहा है।’’

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 4:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement