facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

दीजिए केवल 3,199 रुपये…

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:55 PM IST

टाटा मोटर्स की सहयोगी टाटा मोटर्स फाइनैंस (टीएमएफ) ने नैनो की बुकिंग के लिए गुरुवार को एक आकर्षक वित्तीय योजना की घोषणा की।
इस योजना के जरिए कोई जितनी चाहे उतनी कारों की बुकिंग करा सकता है। इसके तहत किसी ग्राहक को नैनो के बेस मॉडल की बुकिंग के लिए केवल 3,199 रुपये का भुगतान करना होगा।
टीएमएफ के प्रबंध निदेशक श्याम मणि के मुताबिक, ग्राहकों की ओर से लोन फॉर्म जमा होते ही कंपनी पैसे का भुगतान सीधे टाटा मोटर्स को कर देगी। उनके अनुसार, जिस ग्राहक को कार लोन मिल जाएगा, उसे महज आवेदन फॉर्म की कीमत और शुरुआती भुगतान ही खोने पड़ेंगे।
यह योजना न सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर बल्कि साझेदारी फर्मों, प्राइवेट और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों और ट्रस्टों के लिए भी लागू होगी। नैनो की बुकिंग प्रक्रिया निपटाने के लिए देश भर में मल्टीपल टच-प्वाइंट बनाए गए हैं।
टीएमएफ ने बताया कि इस योजना के लिए टीएमएफ को टाटा कैपिटल लि., ई-नेक्स्ट लि., टाटा मोटर के डीलरों, टाटा सिक्योरिटीज के आउटलेटों आदि से सहयोग मिलेगा। मणि ने बताया, ”हम ग्राहक को हमेशा ही बेहतरीन सेवाएं देने की कोशिश करते रहे हैं। ग्राहकों की सुविधा का ख्याल रखते हुए हमने नैनो की बुकिंग के लिए यह योजना लॉन्च की है।”
उल्लेखनीय है कि नैनो की बुकिंग का फार्म 1 अप्रैल से बिकना शुरू हो गया है, जबकि 25 अप्रैल से बुकिंग की मंजूरी मिलनी शुरू हो जाएगी। फॉर्म की कीमत 300 रुपये रखी गई है।
टाटा मोटर्स ने देश भर में 1,000 शहरों के 30,000 जगहों पर टाटा मोटर्स के डीलरों, भारतीय स्टेट बैंक और उसके सहायक बैंकों की शाखाओं, वेस्टसाइड, क्रोमा, वर्ल्ड ऑफ टाइटन, टाटा इंडिकॉम और अब टाटा मोटर्स फाइनैंस के जरिए नैनो की बुकिंग फॉम की बिक्री की व्यवस्था की है।

Advertisement
First Published - April 10, 2009 | 5:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement