facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में बंपर उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी में एक महीने की सबसे बड़ी बढ़त, निवेशकों की संपत्ति ₹37,000 करोड़ बढ़ीSEBI ने कंपनियों को ‘Boss Scam’ पर किया आगाह, AI और डीपफेक फ्रॉड से बचने की दी चेतावनी₹250 की SIP का बड़ा सच! लाखों ने शुरू की, लेकिन हजारों ने बीच में क्यों छोड़ी?Jio Platforms Q1 Results: मुनाफा 9.2% उछलकर ₹7,764 करोड़ पर, ₹रेवेन्यू 45,960 करोड़ के पारRIL Q1 Results: रेवेन्यू 25% उछला, लेकिन मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ परBank NPA Rules: लोन न चुकाने पर बैंक ने जब्त कर लिया घर? जानिए RBI का नया नियम और अपने अधिकारShare Market: सेंसेक्स-निफ्टी में 1% से ज्यादा का तगड़ा उछाल, जानें क्यों रॉकेट बना बाजार?भारतीय बाजार में MakeMyTrip का बड़ा दांव, 1 अरब डॉलर के IPO के लिए SEBI के पास फाइल किया DRHPCRISIL ने Vedanta Group की रेटिंग बढ़ाकर की AA+, कहा: डिमर्जर के बाद और मजबूत हुई कंपनीAadhaar Card खो गया और मोबाइल नंबर भी लिंक नहीं, अब कैसे मिलेगा नया आधार?

एफपीआई ने दिसंबर में की 8,879 करोड़ रुपये की निकासी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:54 PM IST

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर में अबतक भारतीय बाजारों से 8,879 करोड़ रुपये की निकासी की है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 10 दिसंबर के दौरान एफपीआई ने शेयरों से 7,462 करोड़ रुपये, ऋण या बॉन्ड बाजार से 1,272 करोड़ रुपये और हाइब्रिड उत्पादों से 145 करोड़ रुपये निकाले हैं। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 8,879 करोड़ रुपये रही है। नवंबर में एफपीआई ने भारतीय बाजारों से 2,521 करोड़ रुपये निकाले थे।
मॉर्निंगस्टार इंडिया के सहायक निदेशक और प्रबंधक (शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि अत्यधिक तेजी से प्रसार वाले कोरोनावायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर चिंता बनी हुई है। इससे वैश्विक वृद्धि का परिदृश्य प्रभावित हुआ है। कोविड-19 का यह स्वरूप पुनरुद्धार को प्रभावित कर सकता है।
उन्होंने कहा कि इसकी वजह से निवेशक पहले से ही जोखिम से बच रहे हैं। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि मुद्रास्फीति के बढऩे और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक रुख को कड़ा करने की संभावना है।
जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि एफपीआई बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। बैंकों के शेयरों में ही उनका सबसे अधिक हिस्सा है। इसके अलावा वे सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में भी बिकवाली कर रहे हैं।
फ्रैंकलिन के यूनिटधारकों को आठवीं किस्त
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (एसबीआई एमएफ) सोमवार से फ्रैंकलिन टेंपलटन म्युचुअल फंड की बंद हो चुकी छह योजनाओं के यूनिटधारकों को 985 करोड़ रुपये की आठवीं किस्त का भुगतान शुरू करेगी। फ्रैंकलिन टेंपलटन एमएफ के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि इस किस्त के बाद भुगतान की कुल रकम 26,098.2 करोड़ रुपये हो जाएगी। यह रकम 23 अप्रैल, 2020 तक प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) का 103.5 फीसदी है।
प्रवक्ता के अनुसार, इन योजनाओं को बंद करने के बाद कुल 25,114 करोड़ रुपये का वितरण किया गया है। फरवरी में पहली किस्त के रूप में निवेशकों को 9,122 करोड़ रुपये दिए गए थे। उसके बाद अप्रैल में 2,962 करोड़, मई में 2,489 करोड़, जून में 3,205 करोड़, जुलाई में 3,303 करोड़, सितंबर में 2,918 करोड़ और नवंबर में 1,115 करोड़ रुपये दिए गए। भाषा

Advertisement
First Published - December 12, 2021 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement