facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

एफपीआई ने जनवरी में किया 14,649 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:01 AM IST

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जनवरी में भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 14,649 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वैश्विक स्तर पर उपलब्ध तरलता के बीच एफपीआई उभरते बाजारों में पैसा लगा रहे हैं।
डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एक से 29 जनवरी तक एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 19,473 करोड़ रुपये डाले। इस दौरान उन्होंने ऋण या बांड बाजार से 4,824 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 14,649 करोड़ रुपये रहा। मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रोत्साहन उपाय किए गए हैं, इससे वैश्विक वित्तीय बाजारों में अतिरिक्त तरलता उपलब्ध है। ऐसे में विदेशी निवेशक उभरते बाजारों में निवेश कर रहे हैं, जिसका लाभ भारत को भी मिल रहा है।’
जियोजीत फाइनैंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बजट प्रस्तावों को लेकर अनिश्चितता की वजह से एफपीआई अभी बाजार की दिशा को लेकर असमंजस में हैं। इस वजह से पिछले कुछ दिन से वे बिकवाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवंबर और दिसंबर में उभरते बाजारों में भारत को एफपीआई से सबसे अधिक निवेश मिला है।    

Advertisement
First Published - January 31, 2021 | 8:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement