facebookmetapixel
Advertisement
FY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमें

PhonePe लेकर आई UPI LITE, इतने अमाउंट पर बिना पिन के सिंगल टैप में होगा ट्रांजैक्शन

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 4:07 PM IST
PhonePe rolls out UPI Circle feature now make digital payments even without a bank account

Walmart की फिनटेक फर्म फोनपे (PhonePe) ने आज बताया कि यह अपने ऐप पर नया फीचर UPI LITE लाने जा रही है। इस फीचर से 200 रुपये तक के अमाउंट को एक ही टैप यानी सिंगल टैप पर पेमेंट किया जा सकेगा। इसके लिए किसी भी पिन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फीचर के माध्यम से पेमेंट करने पर UPI LITE से पैसा सीधा कट जाएगा और रियल टाइम में कस्टमर के बैंक अकाउंट का इसमें कोई भी रोल नहीं होगा। PhonePe के इस फीचर से UPI ट्रांजैक्शन तेज और आसान होगा और ट्रांजैक्शन फेल होने का डर भी कम हो जाएगा।

PhonePe के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर राहुल चारी ने कहा कि UPI LITE, UPI का ही एक हिस्सा है और इसका लक्ष्य कम अमाउंट वाले और कई बार पेमेंट करने वाले यूजर्स के डिजिटल पेमेंट एक्सपीरिएंस में आसानी लाना है। उन्होंने कहा कि छोटे अमाउंट वाले ट्रांजैक्शन कुल UPI पेमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में UPI LITE इन ट्रांजैक्शन को और आसान और तेज बनाएगा। और इससे UPI इन्फ्रास्ट्रक्चर पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा।

PhonePe पर उपलब्ध UPI LITE से सभी मुख्य बैंकों के अकाउंट में पैसा भेजा जा सकता है। UPI LITE से सभी UPI मर्चेंट को पेमेंट किया जा सकता है और सभी UPI पेमेंट वाले QR कोड भी स्कैन किया जा सकता है। यह सुविधा एक ‘ऑन-डिवाइस’ बैलेंस के माध्यम से ऑपरेट होती है। इसकी वजह से कम मूल्य के लेनदेन और यहां तक ​​कि सबसे बिजी टाइम स्लॉट के दौरान भी बहुत तेजी से रीयल-टाइम ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।

क्या UPI LITE पर अकाउंट बनाने के लिए पड़ेगी KYC की जरूरत?

PhonePe यूजर्स इस फीचर को बिना किसी परेशानी के ऐक्टिवेट कर सकते हैं और बिना KYC कराए भी UPI LITE पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। यूजर अधिकतम 2,000 रुपये तक का अमाउंट UPI LITE पर ऐड कर सकते हैं लेकिन एक बार में 200 रुपये तक का ही पेमेंट कर सकते हैं।

Also read: हालात से निपटने का कर रहे हैं प्रयास, कर्मचारियों के लिए चिंतित: गो फर्स्ट CEO

UPI LITE से दिनभर की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी चेक की जा सकती है, इसके लिए यूजर्स को रोज SMS भेजा जाएगा और दिनभर के लेनदेन की पूरी जानकारी मुहैया करा दी जाएगी। इसका यह भी असर पड़ेगा कि छोटे मूल्य के लेन-देन बैंक स्टेटमेंट और पासबुक पर नहीं दिखाई देंगे, क्योंकि लेनदेन केवल LITE अकाउंट में दिखाई देंगे, न कि बैंक स्टेटमेंट में।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement