facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

Fintech कंपनी कीवी ने 108 करोड़ रुपये जुटाए

Advertisement

Fintech की ओर से जारी बयान के अनुसार, वित्तपोषण के इस दौर में मौजूदा निवेशक नेक्सस वेंचर पार्टनर्स और स्टेलारिस वेंचर पार्टनर्स ने भी भाग लिया।

Last Updated- November 21, 2023 | 12:17 PM IST
BNPL (Buy Now Pay Later)
Representative Image

वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी कीवी ने ओमिड्यार नेटवर्क इंडिया की अगुवाई में वित्तपोषण दौर में 1.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 108 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, वित्तपोषण के इस दौर में मौजूदा निवेशक नेक्सस वेंचर पार्टनर्स और स्टेलारिस वेंचर पार्टनर्स ने भी भाग लिया। वित्तपोषण के ताजा दौर से कीवी भारत में अपने ‘यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड’ की पेशकश का विस्तार कर पाएगी।

वर्ष 2022 में गठित कीवी का कहना है कि वह बैंकों के साथ सहयोग से डिजिटल रुपे कार्ड जारी करके ‘यूपीआई के साथ क्रेडिट कार्ड’ पेश करने वाली भारत की पहली वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी है।

यह भी पढ़ें : KEC International को भारत, विदेशी बाजारों में मिलीं 1,005 करोड़ रुपये की परियोजनाएं

कीवी का मोबाइल ऐप उपयोगकर्ताओं को सीधे अपने फोन के माध्यम से क्रेडिट कार्ड या बैंक खाते का उपयोग करके सुरक्षित भुगतान करने की क्षमता प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 12:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement