facebookmetapixel
Advertisement
Market Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेट

भारत में अगले पांच साल में आ सकती है 475 अरब डॉलर की FDI

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:41 PM IST

FDI inflows: विदेशी निवेश के मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर है। अगले पांच वर्षों में भारत 475 अरब डॉलर का विदेशी निवेश प्राप्त कर सकता है। ‘विजन विकसित भारत – एमएनसी के लिए अवसर तथा अपेक्षाएं’ नाम की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सुधारों और आर्थिक वृद्धि पर ध्यान देकर 475 अरब डॉलर का विदेशी निवेश हासिल कर सकता है। आपको बता दें कि EYE और CII ने मिलकर इस रिपोर्ट को तैयार किया है। 
71 प्रतिशत MNC ने भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य माना

इस रिपोर्ट के अनुसार 71 फीसदी बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNC) ने वर्ल्ड में अपने विस्तार के लिए भारत को निवेश का एक आकर्षक गंतव्य माना है। जबकि 96 फीसदी ने कहा कि वे काफी लंबे समय के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में सकारात्मक हैं। जीएसटी में सुधार, डिजिटलीकरण को बढ़ावा, टैक्स में पारदर्शिता और अन्य सुधारों की MNC सराहना करती है। 
भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर प्रदर्शन करेगी 

भारत में पिछले दशक में FDI में लगातार इजाफा देखने को मिला है। इस सर्वेक्षण में शामिल अधिकतर MNC को लगता हैं कि अगले 3-5 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर प्रदर्शन करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सुधार और आर्थिक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर अगले पांच वर्षों में 475 अरब अमेरिकी डॉलर का FDI हासिल कर सकता है। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 में 84.8 अरब डॉलर की रिकॉर्ड FDI भारत आई थी। 

Advertisement
First Published - October 16, 2022 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement