facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

क्या आप जानते हैं FD पर मिलने वाले इन फायदों के बारे में?

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:06 PM IST

आजकल हर कोई अपना फ्यूचर सिक्योर करने के बारे में सोचता है और कुछ ऐसे सेविंग्स प्लान को खरीदना के बारे में साचते हैं जो कम इन्वेस्टमेंट के साथ अच्छा रिटर्न दे। हालांकि जब भी सेविंग्स की बात होती है तो एफडी (Fixed Deposit-FD) का नाम लोगों के मन में सबसे पहले आता है। 

क्योंकि इसमें निवेश भी सुरक्षित होता है और साथ ही अच्छे रिटर्न की भी गारंटी मिलती है। पर क्या आप जानते हैं कि FD में गारंटी मिलने के अलावा और भी बहुत फायदे हैं?
 
अगर नहीं, तो आज हम आपको एफडी से जुड़ी कुछ सुविधाओं के बारे में बताते हैं। 
 
इंश्योीरेंस कवर की सुविधा
अगर आपके पास FD है तो आपको डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation) की तरफ से एक इंश्योंरेंस कवर की भी मिलता है। अगर किसी वजह से बैंक दिवालिया हो जाती है, तो आपको रिटर्न के साथ एक इश्योमरेंस कवर के तहत पांच लाख तक की रकम मिल सकती है।
 
लोन का भी फायदा
आपने भी कहीं से एफडी ली है तो आपको जरूरत पड़ने पर लोन भी मिल सकता है। साथ ही कई बैंकों में लोन के आधार पर ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी भी मिलती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपकी एफडी की रकम बैंक के पास एक गारंटी के तौर पर रहता है। आपकी रकम के हिसाब से ही बैंक से आपको लोन मिलेगा। याद रहे कि अगर आप लोन को समय से नहीं चुका पाए तो बैंक आपकी एफडी से लोन का अमाउंट कवर कर लेगा।
 
क्यों है सुरक्षित निवेश
एफडी एक सुरक्षित निवेश इसलिए है क्योंकि इसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। चाहे आप एक साल के लिए एफडी करवाएं, 5 साल के लिए या फिर 10 सालों के लिए, आपको इस पर मैच्यो रिटी के समय कितना पैसा मिलेगा यह आपको पता होता है।
 
टैक्स छूट का फायदा
अगर आपने एफडी 5 साल या उससे ज्यालदा समय के लिए है तो आपको आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट क्लेम करने की भी सुविधा है। अगर आपकी एफडी 5 साल से कम की है, तो आपको टैक्स  देना पड़ेगा। साथ ही अगर आपको पांच सालों में से किसी साल में बैंक से मिला ब्याज 40 हजार रुपए से ज्या दा होता है, तो भी आपको टैक्स भरना होगा।

Advertisement
First Published - September 24, 2022 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement