facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावट

भ्रामक विज्ञापनों करने वाली ऑनलाइन बीमा कंपनियों पर बैन की मांग की

Advertisement

गैर-सरकारी संगठन ने वित्त मंत्रालय के अलावा बीमा नियामक इरडा से भी इन कंपनियों को भ्रामक विज्ञापन पर लगाम लगाने का निर्देश देने की मांग की है।

Last Updated- July 04, 2023 | 11:46 PM IST
Insurance

गैर-सरकारी संगठन ‘प्रहार’ ने ऑनलाइन बीमा बेचने वाली कुछ कंपनियों पर भ्रामक विज्ञापन करने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्रालय से इस पर रोक लगाने की मांग की है। प्रहार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखकर कहा है कि ऑनलाइन बीमा बेचने वाली कुछ कंपनियां भ्रामक जानकारी देकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं।

इस दौरान वे कुछ वर्षों तक एक छोटी राशि का निवेश करने पर एक करोड़ रुपये मिलने का दावा कर रही हैं। बीमा कंपनियों और बीमा मध्यवर्ती कंपनियों के लिए वर्ष 2019 में जारी बीमा विज्ञापन संबंधी परिपत्र का पालन करना अनिवार्य है। इस परिपत्र में किसी कंपनी के पिछले नतीजों के आधार पर भविष्य का आकलन करने पर भी रोक लगाई गई है।

गैर-सरकारी संगठन ने वित्त मंत्रालय के अलावा बीमा नियामक इरडा से भी इन कंपनियों को भ्रामक विज्ञापन पर लगाम लगाने का निर्देश देने की मांग की है। उसने कहा है कि इन विज्ञापनों से लोग गलत बीमा ले सकते हैं जिससे उनके हित प्रभावित होंगे।

इस पत्र में पॉलिसीबाजार और इंश्योरेंसदेखो जैसे बीमा बिक्री मंचों पर बीमा संबंधी विज्ञापन मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। हालांकि इन कंपनियों ने इससे इनकार करते हुए कहा है कि वे नियामक की तरफ से आने वाले किसी भी निर्देश का पालन करेंगी।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 11:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement