facebookmetapixel
Advertisement
भारत-EU व्यापार समझौते से Schaeffler को क्यों नहीं मिलेगा खास लाभ? CEO ने बताई वजहभारत का व्यापार घाटा पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, अगस्त में घटकर हुआ 26.86 अरब डॉलरRBI बढ़ा सकता है ब्याज दर, अक्टूबर और दिसंबर में 25-25 आधार अंक की बढ़ोतरी का अनुमानविदेश में घटी भारतीय कारों की मांग! अगस्त में निर्यात 17% गिरा, घरेलू बिक्री ने बनाया रिकॉर्डFPI रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आएगी तेजी, अब सिर्फ 5 कामकाजी दिनों में जुड़ सकेंगे विदेशी निवेशकव्यापार की चिंताओं पर भारत-चीन के बीच जारी रहेगी बातचीत, 112 अरब डॉलर के घाटे पर सरकार की नजरबाजार गिरा, लेकिन टाटा के शेयरों में तूफानी तेजी! टाटा केमिकल्स पर 20% का अपर सर्किटभारत का चालू खाता घाटा जुलाई में बढ़कर हुआ 7 अरब डॉलर, आयात बढ़ने से बना दबावHDFC Bank को जल्द मिलेगा नया CEO! दो उम्मीदवारों के नाम सौंपे, शेयर 3% तक उछलाHero Motors IPO: ₹1,000 करोड़ का इश्यू 16 सितंबर से खुलेगा, निवेश से पहले जानें ब्रोकरेज की राय

CRED लाएगी बड़े कारोबारियों के लिए भुगतान टर्मिनल

Advertisement

CRED Payment Terminals: यह टर्मिनल अलग-अलग आकारों में उपलब्ध होंगे।

Last Updated- April 26, 2024 | 11:12 PM IST
CRED

फिनटेक की प्रमुख कंपनी क्रेड बड़े लाइफस्टाइल कारोबारियों के लिए भुगतान (चेकआउट) टर्मिनल लाएगी। यह टर्मिनल सुपरमार्केट, क्विक सर्विस रेस्टोरेंट, सलोन, फैशन और अन्य खुदरा कारोबारी जैसे क्षेत्रों के लिए लाए जाएंगे। कंपनी इन उपकरणों के परीक्षण कर चुकी है।

यह टर्मिनल अलग-अलग आकारों में उपलब्ध होंगे। यह जेब में रखे जा सकने वाले उपकरणों से लेकर कियॉस्क तक के आकार में होंगे। इन उपकरणों से कारोबारी इस्तेमालकर्ताओं, कार्ड और लेनदेन पर चुनिंदा प्रोत्साहन दे सकेंगे। ये उपकरण अंतर संचालित होंगे और यूपीआई इस्तेमालकर्ता किसी भी एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर इन टर्मिनल पर भुगतान कर सकते हैं।

क्रेड ने कहा कि फैशन और डाइनिंग श्रेणियों के बड़े कारोबारी क्रेड डायनामिक क्यूआर (क्विक रिस्पांस) उपकरणों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन उपकरणों के संचालक पाइन लैब्स और रेजरपे पीओएस हैं। क्रेड के कार्यकारी अक्षय एडुला ने कहा, ‘क्रेड भुगतान टर्मिनल का इस्तेमाल करने वाले कारोबारी न केवल क्रेडिट कार्ड के बिल बल्कि उच्च मूल्य के भुगतान पर प्रीमियम और प्रोत्साहन अनुभव मुहैया कराकर संपन्न ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं। इससे खरीदारों को प्रोत्साहन मिलेगा।’

क्रेड का डिवाइस बाजार में एक बार आने के बाद इस श्रेणी के अन्य दिग्गजों को चुनौती देगा। यह क्रेड पाइन लैब्स और एमस्वाइप के पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) से भी प्रतिस्पर्धा करेगा। दो प्रमुख फिनटेक कंपनियों भारत पे और पेटीएम के साउंड बॉक्स उतारने के कुछ दिनों बाद क्रेड ने यह घोषणा की है। पेटीएम ने भारत के बाजार में एक करोड़ साउंड बॉक्स लगाए हैं। इसी तरह फोनपे ने 40 लाख ‘स्मार्ट स्पीकर’ लगाए हैं और इस साल के अंत तक एक करोड़ नए उपकरण लगाने की योजना है।

Advertisement
First Published - April 26, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement