facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

निफ्टी में उतार-चढ़ाव की उम्मीद, बुक करें मुनाफा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:21 AM IST

बाजार की स्थिति लगातार सुधर रही है और इसमें उछाल देखा जा रहा है। हालांकि इसकी गति थोड़ी धीमी है क्योंकि इसमें प्रतिरोध का स्तर बना हुआ है।
निफ्टी 3,384 अंक पर बंद हुआ और इसमें 1.26 फीसदी की बढ़त हुई। जबकि सेंसेक्स में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 11,023 अंक पर पहुंच गया। डेफ्टी में 1.5 फीसदी का उछाल आया। एफआईआई और घरेलू संस्थागत निवेशक उत्साही खरीदार बने रहे। मिडकैप 50 में 4 फीसदी तक की बढ़त हुई और बीएसई 500 में 2.7 फीसदी तक की बढ़त हुई।
नजरिया
मौजूदा स्तर से ऊपर ज्यादा प्रतिरोध की स्थिति बनी हुई है।  निफ्टी अगर 3,450 अंक के ऊपर बंद होता है तो यह बेहद सकारात्मक है क्योंकि इसका अगला लक्ष्य 3,650 अंक के दायरे का है।
दलील
निफ्टी 200 के दिन-भर के उतार-चढ़ाव के औसत 3,400 अंक के ऊपर चल रहा है। अगर यह 3,450 अंक के ऊपर बंद होता है तो निश्चित तौर पर लंबी अवधि से चले आ रहे मंदी के रुझान को चुनौती दी जा सकती है।
दूसरी दलील
छह हफ्ते के बाद ही इंटरमीडिएट ट्रेंड परिपक्व हो सकता है। इसकी वजह यह है कि चुनाव की वजह से इसमें बदलाव हो सकता है। इस वक्त ज्यादा उतार-चढ़ाव की उम्मीद है इसीलिए मुनाफा बुक करने के लिए तैयार रहें।
तेजड़िया और मंदड़िया
बैंक और रियल एस्टेट के शेयरों से ही बाजार को ज्यादा गति मिली। रियल एस्टेट के शेयरों में ज्यादा बढ़त मिली। बैंक निफ्टी में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है और दरों में कटौती की वजह से भी निजी क्षेत्र के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन बेहतर ही रहा। हालांकि आईटी सेक्टर के शेयरों को बेहद नुकसान हुआ।
यूनिटेक
मौजूदा मूल्य: 52.7 रुपये
लक्ष्य: 57 रुपये
इसके शेयर में कारोबार विस्तार की वजह से तेजी आई। वैसे ऊपरी स्तर पर 57 रुपये के स्तर तक पहुंचने की इसकी क्षमता है। हालांकि जोखिम की स्थिति भी बन सकती है और इसका अगला विश्वसनीय समर्थन 48 रुपये पर हो सकता है। वैसे 51 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाएं और लॉन्ग जाएं।
एचसीएल टेक
मौजूदा मूल्य: 129 रुपये
लक्ष्य: 145 रुपये
इसके शेयर को 125 रुपये के स्तर पर समर्थन मिल सकता है। सटोरियों की खरीदारी से शेयर 140 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है और अगर यह इससे ऊपर जाता है तो 150 रुपये तक जा सकता है। 125 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाएं और लॉन्ग जाएं।

Advertisement
First Published - April 20, 2009 | 10:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement